पिछले कई सालों से टीआरपी रेटिंग्स में Anupama का दबदबा रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे इस शो की रेटिंग्स में गिरावट आ रही है। चलिए, जानते हैं कि इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में कौन सा सीरियल टॉप पर है और कौन सा फेल हुआ है।
टीवी के फैंस हर हफ्ते टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) लिस्ट का इंतजार करते हैं, क्योंकि यह लिस्ट यह बताती है कि कौन सा शो दर्शकों के बीच सबसे पॉपुलर है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, और इसमें कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। चलिए, जानते हैं कि टॉप 10 में कौन से शो अपनी जगह बनाने में सफल रहे और किस शो ने नंबर एक की पोजीशन हासिल की है।
इस हफ्ते स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’ एक बार फिर से नंबर वन की पोजीशन पर काबिज हो गया है। दरअसल, यह शो पिछले कई हफ्तों से लगातार दर्शकों का प्यार हासिल कर रहा है। अब टीआरपी की रेस में ‘Anupama ’ जैसे पॉपुलर शो को भी ‘उड़ने की आशा’ ने पीछे छोड़ दिया है। रुपाली गांगुली का शो ‘Anupama ’ इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है। कभी यह शो सालों तक टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा था, लेकिन हाल के दिनों में इसकी पकड़ दर्शकों पर थोड़ी कम होती दिख रही है। शायद कहानी में बदलाव की कमी के कारण दर्शक अब दूसरे शोज की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
‘मंगल लक्ष्मी’ की रैंकिंग गिरी
इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपनी जगह बनाई है। पिछले हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर था, यानी इसने एक पायदान ऊपर छलांग लगाई है। वहीं, चौथे नंबर पर ‘जादू तेरी नजर’ आ गया है, जो पिछले हफ्ते छठे नंबर पर था। पांचवे नंबर पर कलर्स टीवी का शो ‘मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर’ है, जिसकी टीआरपी इस हफ्ते थोड़ी घट गई है। पिछले हफ्ते यह शो तीसरे नंबर पर था, लेकिन अब यह दो पायदान नीचे खिसक गया है।
टॉप 5 से बाहर हुआ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
सब टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते आठवें नंबर पर है, और इसकी टीआरपी में अच्छी बढ़त देखी गई है। पिछले हफ्ते यह शो दसवें नंबर पर था, यानी ‘गोगी’ की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है, जिसके चलते शो ने दो पायदान ऊपर छलांग लगाई है। नौवें नंबर पर ‘झनक’ है, जबकि दसवें नंबर पर नया शो ‘लाफ्टर शेफ- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने एंट्री की है। पिछली बार यह शो ग्यारहवें नंबर पर था, लेकिन अब उसने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।