Health News : मानसून में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें,सुझाए ये 7 सुपरफूड्स।

Health News : मानसून में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें,सुझाए ये 7 सुपरफूड्स।

Health News : बरसात का मौसम जहां ठंडक और सुकून लाता है, वहीं वायरल फीवर, खांसी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इसकी मुख्य वजह है कमजोर इम्यून सिस्टम, जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के अटैक से हमें नहीं बचा पाता। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना ज़रूरी है, और इसके लिए खानपान में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

नीचे दिए गए 7 सुपरफूड्स न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मददगार हैं।

1. अदरक

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और सूजन कम करने वाले गुणों से भरपूर अदरक सर्दी-जुकाम, गले की खराश और पाचन में असरदार है।
कैसे लें: अदरक की चाय, दाल/सब्जी में अदरक, शहद के साथ अदरक रस।

2. हल्दी

प्राकृतिक इम्यून बूस्टर हल्दी सूजन कम करती है और घाव भरने में मदद करती है।
कैसे लें: हल्दी वाला दूध, हल्दी के साथ सूप/दाल, हल्दी-शहद-अदरक का काढ़ा।

3. तुलसी

एंटीऑक्सीडेंट्स और रोग प्रतिरोधक तत्वों से भरपूर तुलसी सर्दी, खांसी और बुखार में असरदार है।
कैसे लें: रोज 4-5 पत्ते चबाएं, चाय या काढ़े में डालें, सब्जियों में पत्ते मिलाएं।

4. आंवला

विटामिन C का बेहतरीन स्रोत आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे लें: आंवला जूस, मुरब्बा/अचार, पाउडर को पानी या शहद के साथ लें।

5. दही

प्रोबायोटिक से भरपूर दही पाचन तंत्र को सुधारता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
कैसे लें: ताजे दही की कटोरी, फल/शहद मिलाकर, रायता या छाछ के रूप में।

6. लहसुन

एलिसिन तत्व से भरपूर लहसुन बैक्टीरिया और वायरस से लड़ता है, खासकर सर्दी-खांसी में लाभकारी।
कैसे लें: कच्चा लहसुन खाली पेट, सब्जी/दाल में डालें, अचार या चटनी बनाएं।

7. नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाते और शरीर को ऊर्जा देते हैं।
कैसे लें: स्नैक के रूप में खाएं, दही या सलाद में मिलाकर लें।

अतिरिक्त सुझाव:

  • ताजे फल और हरी सब्जियां ज़रूर खाएं

  • बाहर का, तला-भुना और जंक फूड कम करें

  • खूब पानी पिएं और स्वच्छता रखें

  • भरपूर नींद लें और तनाव से बचें

Related posts

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान

क्या फ्रूट जूस पीने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सच्चाई