Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स का गलत इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें आम गलतियां, लक्षण और सुरक्षित तरीके से सप्लीमेंट लेने की सलाह।

Fitness Supplements Side Effects: आज के दौर में फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के नाम पर कई लोग प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर इन्हें सही तरीके से या जरूरत से ज्यादा लिया जाए, तो यह हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक लिवर को नुकसान पहुँचा सकता है।

लिवर पर पड़ता है दबाव

हमारे शरीर में जो भी खाना या ड्रिंक जाता है, उसे प्रोसेस करने का काम लिवर करता है। लगातार भारी सप्लीमेंट्स, कैफीन या केमिकल युक्त उत्पाद लेने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप लंबे समय में मेटाबॉलिक तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

also read: Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा…

फिटनेस सप्लीमेंट्स लेते समय आम गलतियां

1. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन:

जिम जाने वाले अक्सर प्रोटीन पाउडर, बार्स और शेक का अधिक सेवन करते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से लिवर और किडनी पर दबाव पड़ता है। प्रोटीन की जरूरत को प्राकृतिक स्रोत जैसे दालें, पनीर, अंडे, दूध, दही और मेवे से पूरा करना बेहतर है।

2. फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट ड्रिंक का अत्यधिक इस्तेमाल:

ज्यादा ऊर्जा पाने या तेजी से वजन घटाने के लिए फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट ड्रिंक लेना आम है। इनमें मौजूद तेज पदार्थ, उच्च कैफीन और केमिकल्स लिवर में सूजन या विषाक्तता पैदा कर सकते हैं।

3. कई सप्लीमेंट्स को एक साथ लेना:

सप्लीमेंट स्टैकिंग ट्रेंड में लोग एक साथ कई सप्लीमेंट्स लेते हैं। यह लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि अलग-अलग सप्लीमेंट्स के तत्व मिलकर हानिकारक असर डाल सकते हैं। हमेशा डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के बिना नए सप्लीमेंट्स का सेवन न करें।

लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत

  1. लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना।
  2. पाचन में समस्या और खाने की इच्छा कम होना।
  3. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या असहजता।
  4. त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया)।
  5. पेशाब का रंग गहरा होना।
  6. बिना वजह वजन में तेजी से बदलाव।

स्वस्थ रहने के लिए सुझाव

  • संतुलित और घर का बना खाना खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • बिना विशेषज्ञ सलाह के सप्लीमेंट्स न लें।
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।

फिटनेस के नाम पर शरीर को नुकसान पहुंचाने के बजाय सही मार्ग अपनाना जरूरी है। सप्लीमेंट्स का सही इस्तेमाल और संतुलित डाइट ही लंबी उम्र और स्वस्थ लिवर की कुंजी है।

Related posts

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

हंतावायरस आउटब्रेक: क्या कोरोना जैसी महामारी बन सकता है? WHO ने दी स्थिति पर अहम जानकारी