Saturday, August 29, 2026

‘Laughter Chefs 2’ के इस कंटेस्टेंट की चार शादियां करने की ख्वाहिश, नेशनल टीवी पर किया चौंकाने वाला खुलासा

by editor
'Laughter Chefs 2' के इस कंटेस्टेंट की चार शादियां करने की ख्वाहिश, नेशनल टीवी पर किया चौंकाने वाला खुलासा

‘Laughter Chefs 2’ के सेट पर एक कंटेस्टेंट ने शादी को लेकर बड़ा राज खोला है। शो में एक प्रतिभागी है, जो चार शादियां करने की इच्छा रखता है।

कलर्स के कुकिंग रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 2’ में मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे न सिर्फ खाना बना रहे हैं, बल्कि अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को हंसा भी रहे हैं। यह शो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसमें सिर्फ कुकिंग ही नहीं, बल्कि भरपूर एंटरटेनमेंट भी देखने को मिल रहा है। हल्के-फुल्के मजाक के साथ शो आगे बढ़ रहा है, और सेलेब्रिटीज को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स और जजों, बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया।

‘Laughter Chefs 2’ में कौन करना चाहता है चार शादियां?

लेटेस्ट प्रोमो में यह खुलासा हुआ है कि शो में एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार शादियां करने की ख्वाहिश रखता है। इस बात ने सबको हैरान कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह खुलासा करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मासूम से दिखने वाले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) हैं।

क्या अब्दु रोजिक हैं सिंगल?

वीडियो में दिखाया गया है कि भारती सिंह अब्दु रोजिक से सवाल करती हैं, “अब्दु, क्या तुम किसी से प्यार करते हो? तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है?” इस पर अब्दु जवाब देते हैं, “नहीं, मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।” फिर भारती मज़ाकिया अंदाज में पूछती हैं, “क्या तुम्हें इंडिया की गर्लफ्रेंड चाहिए?” इस पर अब्दु तुरंत “हां” कह देते हैं। भारती आगे कहती हैं, “भारत की बीवी नंबर 1 और माइंड ब्लोइंग होती है,” जिस पर राहुल वैद्य भी उनकी बात से सहमति जताते हैं।

अब्दु रोजिक का शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद अब्दु रोजिक ऐसा बयान देते हैं, जिससे सभी हैरान रह जाते हैं। वह कहते हैं, “1 इंडिया, 1 दुबई, 1 कजाकिस्तान और 1 लंदन,” यानी उन्हें सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार पत्नियां चाहिए, वो भी अलग-अलग देशों से।

अब्दु की यह ख्वाहिश सुनकर भारती सिंह उनसे वादा लेने की कोशिश करती हैं कि वह सिर्फ एक ही लड़की से शादी करेंगे। भारती मजाक में कहती हैं, “प्रॉमिस कर अब्दु, बस एक ही लड़की की मांग भरेगा।” इस पर कृष्णा अभिषेक मजेदार अंदाज में कहते हैं, “मांग एक ही की भरेगा, बाकी की मांगें पूरी करेगा,” जिसे सुनकर अब्दु भी हंस पड़ते हैं।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम