Tuesday, May 12, 2026

सावन के मौके पर रिलीज हुआ गाना ‘Chadhaye Belpata’, अरविंद अकेला कल्लू ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास

by editor
सावन के मौके पर रिलीज हुआ गाना ‘Chadhaye Belpata’, अरविंद अकेला कल्लू ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास

भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया सावन स्पेशल गाना ‘Chadhaye Belpata’ रिलीज हो गया है। इस गीत को सावन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, 10 जुलाई को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

सावन का महीना इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा, और शिवभक्तों के लिए यह पावन समय बेहद खास होता है। इस दौरान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे गीतों की डिमांड बढ़ जाती है, खासकर भोजपुरी में बने भजन खूब सुने जाते हैं। ऐसे माहौल में अरविंद अकेला कल्लू का नया भक्ति गीत ‘Chadhaye Belpata सामने आया है, जिसमें महादेव की आराधना करते हुए प्रेमी जोड़े को दिखाया गया है, जो शादी की कामना के साथ भोलेनाथ की शरण में आते हैं।

गाने से जुड़े कलाकार और टीम:

इस गीत को अरविंद अकेला कल्लू और गोल्डी यादव ने मिलकर गाया है।, जबकि संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। वीडियो में अरविंद अकेला के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन नितेश सिंह ने किया है और कोरियोग्राफी की है विशाल गुप्ता ने। यह गाना मीरा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

पोस्टर और प्रमोशन:

प्रियांशु सिंह म्यूजिक के इंस्टाग्राम पेज पर इस गाने का पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया कि यह इस साल का सबसे प्यारा सावन गीत है, जो 10 जुलाई को अरविंद अकेला कल्लू और गोल्डी यादव की आवाज में सामने आया है। फैंस से इसे सुनने और आशीर्वाद देने की अपील की गई है।

अरविंद अकेला का पिछला गाना:

इससे पहले 2 जुलाई को अरविंद अकेला का गाना ‘जागी जागी महादेव’ भी रिलीज हुआ था, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन चैनल पर अपलोड किया गया था। यह गीत भी शिवभक्ति पर आधारित था और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। बीते कुछ समय से अरविंद अकेला लगातार महादेव पर केंद्रित गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, जो सावन के मौके पर उनके फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी