BCCI : भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल घर पर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करना है। बड़ी जानकारी यह है कि इन दोनों सीरीज के दो मैचों के स्थान बदल दिए गए हैं। साथ ही, महिला टीम के तीन मैचों के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल घर पर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करना है। बड़ी जानकारी यह है कि इन दोनों सीरीज के दो मैचों के स्थान बदल दिए गए हैं। साथ ही, महिला टीम के तीन मैचों के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
BCCI ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के दो टेस्ट मैचों का स्थल बदल दिया है। साथ ही, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे सीरीज के तीन मैचों के भी वेन्यू बदले गए हैं। 2 अक्टूबर, 2025 से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच अब कोलकाता की बजाय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब दिल्ली के बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
वनडे सीरीज के संबंध में BCCI ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के तीनों मैच अब चेन्नई में नहीं होंगे। इस सीरीज के दो मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि अंतिम वनडे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। चेपॉक स्टेडियम में चल रहे कार्यों के कारण यह सीरीज अब वहां आयोजित नहीं होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम का नया शेड्यूल इस प्रकार है:
वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से नई दिल्ली में होगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के साथ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में होगा और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विजाग में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया-ए की पुरुष टीम भारत दौरे पर आएगी। 16 सितंबर से लखनऊ में पहला मल्टी-डे मैच होगा और दूसरा मैच भी 23 सितंबर से लखनऊ में ही खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम कानपुर में इंडिया-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।