20 ओवर नहीं, सिर्फ 36 गेंदों में तय हो सकता है PBKS or RCB का मुकाबला! IPL के पहले फाइनलिस्ट का होगा फैसला

20 ओवर नहीं, सिर्फ 36 गेंदों में तय हो सकता है PBKS or RCB का मुकाबला! IPL के पहले फाइनलिस्ट का होगा फैसला

क्या IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब और बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले का नतीजा सिर्फ 36 गेंदों में तय हो जाएगा? ये वही 36 गेंदें होंगी जो इस निर्णायक मैच की पूरी तस्वीर और फाइनल का रास्ता तय कर सकती हैं.

IPL 2025 का पहला क्वालिफायर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, और माना जा रहा है कि इस अहम मुकाबले की दिशा महज 36 गेंदों में तय हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब मैच पूरा 20 ओवर का होता है तो नतीजा सिर्फ 36 गेंदों में कैसे तय होगा? दरअसल, यहां बात उन 36 गेंदों की हो रही है जो दोनों टीमों की असली ताकत से जुड़ी हैं।

असल में यह मुकाबला भले ही पूरा 20 ओवर का होगा, लेकिन जो 36 गेंदें यानी 6-6 ओवर के शुरुआती पावरप्ले होंगे—वे दोनों टीमों के लिए सबसे अहम साबित हो सकते हैं। इन्हीं ओवरों में पंजाब और बेंगलुरु की आक्रामकता, रणनीति और मजबूती दिखाई देती है। यही वजह है कि कहा जा रहा है कि मैच का फैसला पावरप्ले की इन 36 गेंदों में छिपा है।

पावरप्ले में पंजाब की बैटिंग बनाम बेंगलुरु की बॉलिंग
मैच के पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले फेज में जहां पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मजबूत कड़ी उसकी सधी हुई गेंदबाजी है। ऐसे में IPL 2025 के क्वालिफायर-1 में पावरप्ले का यह टकराव निर्णायक साबित हो सकता है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो पंजाब किंग्स ने इस सीजन के दौरान पावरप्ले में औसतन 10.02 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए हैं, जो सभी टीमों में सबसे तेज है। वहीं RCB की गेंदबाजी इस फेज में सबसे कसी हुई रही है। उसका इकॉनमी रेट 8.79 रहा है, जो सबसे कम है, और उसने इस दौरान 43.5% डॉट बॉल फेंकी हैं—जो उसे सबसे खतरनाक बना देती है।

अब असली सवाल ये है—फाइनल में कौन पहुंचेगा?
क्या वो पंजाब किंग्स जो पावरप्ले में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से मुकाबला अपने पक्ष में कर सकती है?
या फिर RCB, जिसकी सटीक गेंदबाजी इस शुरुआती फेज में विरोधी को जकड़ने में माहिर है?

कह सकते हैं कि इस हाई वोल्टेज मुकाबले की किस्मत इन 36 गेंदों में ही लिखी जाएगी।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी