Saturday, July 25, 2026

The Family Man 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज अब Amazon Prime Video पर

by Neha
The Family Man 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज अब Amazon Prime Video पर

The Family Man 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की धमाकेदार सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ अब Amazon Prime Video पर रिलीज़! जानें एपिसोड्स की संख्या, स्टार कास्ट और प्लॉट डिटेल्स। अभी देखें!

The Family Man 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आखिरकार OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गया है। चार साल के इंतजार के बाद, फैंस के लिए यह बेहद खास खबर है। सीजन 3 का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को हुआ और इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।

The Family Man 3 को कहां देखें?

‘द फैमिली मैन’ के पिछले दो सीज़न की तरह, सीजन 3 भी Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की और लिखा,
“ब्रेकिंग न्यूज़: फैमिली मैन आ गया है। नया सीजन अभी Prime Video पर देखें।”

एपिसोड्स की संख्या और समय

सीजन 3 में 7 एपिसोड शामिल हैं, और हर एपिसोड की लंबाई लगभग 40 से 50 मिनट है।

also read: दिव्या खोसला कुमार ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, उठाए…

स्टार कास्ट

सीजन 3 में मनोज बाजपेयी फिर से श्रीकांत तिवारी के रोल में हैं। उनके साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा और दलीप ताहिल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नए किरदारों में ‘पाताललोक’ फेम जयदीप अहलावत और निम्रत कौर शामिल हैं, जो क्रमशः ‘रुकमा’ और ‘मीरा’ के रोल में नजर आएंगे।

The Family Man 3 का प्लॉट

सीजन 3 में श्रीकांत के सामने अब तक के सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है। यह खतरा सिर्फ देश को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी प्रभावित करता है। इस बार कहानी श्रीकांत को एक अधिकारी, पिता और पति के रूप में हर पहलू से परखेगी और ऐसे फैसले लेने पर मजबूर करेगी जो उनके परिवार के लिए सबकुछ बदल सकते हैं।

डायरेक्शन और क्रिएटर टीम

सीजन 3 का निर्देशन राज एंड डीके, सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है। इस सीरीज़ के क्रिएटर राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. हैं, जिन्होंने पहले दोनों सीज़न भी बनाए थे।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच