Saturday, April 18, 2026

Virat Kohli ने इंग्लैंड के खिलाड़ी की सहायता की, जिसने दोहरा शतक जमाया और कुल 848 रन बनाए।

by editor
Virat Kohli ने इंग्लैंड के खिलाड़ी की सहायता की, जिसने दोहरा शतक जमाया और कुल 848 रन बनाए।

Virat Kohli भले ही इंग्लैंड दौरे से पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनका असर अब भी मैदान पर दिख रहा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हसीब हमीद ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी शानदार फॉर्म के पीछे विराट कोहली की अहम भूमिका रही है।

Virat Kohli ने बढ़ाया हसीब का हौसला

नॉटिंघमशर के कप्तान हसीब हमीद ने बताया कि विराट कोहली ने खुद उन्हें अपना मोबाइल नंबर देकर कहा था कि बल्लेबाज़ी से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो बेझिझक संपर्क करें। हमीद ने बताया कि विराट हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं और उन्होंने कठिन समय में उनका मार्गदर्शन किया है।

हमीद ने याद किया कि साल 2016 में राजकोट टेस्ट के बाद विराट ने उन्हें अपना नंबर दिया था, जो उनके विनम्र और प्रेरणादायक स्वभाव को दर्शाता है।

848 रन बनाकर किया दमदार प्रदर्शन

हसीब हमीद पिछले तीन साल से इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 439 रन बनाए हैं, लेकिन हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन 2025 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।

इस सीजन में वह 70.66 की औसत से 848 रन बना चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल है। उनके बल्ले से अब तक 121 चौके निकले हैं। बतौर कप्तान वह अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं और इंग्लैंड टीम में वापसी के प्रबल दावेदार बन चुके हैं।

हसीब हमीद की जबरदस्त बल्लेबाज़ी के पीछेVirat Kohli की प्रेरणा और मार्गदर्शन भी एक बड़ी वजह है। कोहली का यह जेस्चर खेल भावना और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण है, जो एक युवा खिलाड़ी के करियर को नई दिशा दे रहा है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा