Tuesday, July 28, 2026

‘Anupama’ में वनराज शाह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। फिल्ममेकर उनसे काम देने के बदले निजी फायदे की मांग कर रहा था।

by editor
‘Anupama’ में वनराज शाह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। फिल्ममेकर उनसे काम देने के बदले निजी फायदे की मांग कर रहा था।

टीवी शो ‘Anupama’ में वनराज शाह का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे ने अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का अनुभव साझा किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक जाने-माने और अब दिवंगत फिल्म निर्माता ने उन्हें काम के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था।

सुधांशु ने बताया कि उस समय उन्हें एक फिल्म का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन ये प्रस्ताव एक शर्त के साथ था। हालांकि उन्होंने साफ कह दिया कि यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है और उन्होंने उस प्रस्ताव को शांति से ठुकरा दिया। उनका कहना है कि वे कभी किसी का अहंकार संतुष्ट करने के लिए समझौता नहीं करते।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उस फिल्ममेकर के प्रति कोई नफरत नहीं है, क्योंकि वह उन्हें एक विकल्प दे रहे थे, जिसे स्वीकार करना या न करना पूरी तरह उनके हाथ में था। अभिनेता ने यह भी कहा कि यदि कोई उनके साथ जबरदस्ती करता, तो वह गुस्से में प्रतिक्रिया देते। उनका मानना है कि हर किसी को सही के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

गौरतलब है कि सुधांशु पांडे इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आए हैं, जो उनका पहला अनस्क्रिप्टेड प्रोजेक्ट है।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा