Saturday, April 18, 2026

थामा ओटीटी रिलीज डेट: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी अब प्राइम वीडियो पर

by Neha
थामा ओटीटी रिलीज डेट: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी अब प्राइम वीडियो पर

थामा ओटीटी रिलीज डेट: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ अब ओटीटी पर आ रही है। जानें थामा की OTT रिलीज डेट, अमेज़न प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थामा ओटीटी रिलीज डेट: बॉलीवुड की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ अब ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। केवल तीन हफ़्तों में इसने दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और 2025 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

also read: गोविंदा अस्पताल में भर्ती: अचानक बेहोशी के बाद डॉक्टरों…

थामा ओटीटी रिलीज़ कब और कहां होगी?

ओटीटी नाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘थामा’ 16 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। हालांकि, अमेज़न प्राइम वीडियो ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

प्राइम वीडियो के ट्रेंड और फिल्म की सफलता को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि सब्सक्राइबर्स के लिए फिल्म 16 दिसंबर को रेंट पर उपलब्ध हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OTT (@ottnights2)

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया में रिलीज़ के 22 दिनों में फिल्म ने 131.60 करोड़ की कमाई की। मौजूदा ट्रेंड के आधार पर अनुमान है कि फिल्म सिनेमाघरों में लगभग 140 करोड़ रुपये कमाकर अपना रन खत्म करेगी।

फिल्म की कहानी और कास्ट

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, ‘थामा’ वैम्पायर-थीम वाली हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म में मॉडर्न स्टोरी के साथ भारतीय लोककथाओं का भी समावेश है। मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल हैं। इसके अलावा, वरुण धवन का फिल्म में स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलेगा। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब और कहां ये हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा