WhatsApp Update: WhatsApp अब प्रोफाइल में जोड़ने ला रहा कवर फोटो फीचर। जानें कैसे सेट करें कवर फोटो, प्राइवेसी विकल्प और जल्द आने वाले नए अपडेट।
WhatsApp Update: WhatsApp जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल फोटो के ऊपर कवर फोटो भी जोड़ सकेंगे, बिलकुल Facebook की तरह। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और जल्द ही Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट होने की संभावना है।
प्रोफाइल कवर फोटो का फीचर
अगर यह अपडेट जारी होता है, तो WhatsApp प्रोफाइल सेक्शन का लेआउट बदल जाएगा। प्रोफाइल फोटो, नाम और About सेक्शन के ऊपर एक नया स्पेस मिलेगा, जहां यूजर्स वाइड कवर फोटो अपलोड कर सकेंगे। यह फोटो सीधे मोबाइल गैलरी से चुनी जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर कभी भी हटाई जा सकती है।
also read: YouTube Shorts Timer Feature 2026: अब शॉर्ट्स देखने पर…
प्राइवेसी और सुरक्षा
WhatsApp ने कवर फोटो के लिए नए प्राइवेसी सेटिंग्स भी तैयार किए हैं। यूजर्स तय कर सकते हैं कि उनकी कवर फोटो सभी लोग देख सकें, केवल कॉन्टैक्ट्स देख सकें या कोई भी नहीं देख पाए। इसके अलावा, यूजर्स कुछ खास कॉन्टैक्ट्स को कवर फोटो देखने से रोक भी सकते हैं। यह फीचर प्रोफाइल पर अधिक कंट्रोल देने के लिए बनाया गया है।
रिलीज़ और रोलआउट
फिलहाल यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च कर सकता है और फिर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक रोल आउट किया जाएगा। इस नए फीचर से यूजर्स अपनी प्रोफाइल को और अधिक आकर्षक और व्यक्तिगत रूप दे सकेंगे।