Gold Silver Price Today 10 April 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। MCX पर गोल्ड और सिल्वर कमजोर रहे, जानें दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों के ताजा भाव।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही दबाव में नजर आए। लगातार दूसरे दिन की इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
MCX पर सोने-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 650 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,52,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले बंद स्तर 1,53,434 रुपये रहा था। दिन के दौरान गोल्ड 1,52,985 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में इसमें कमजोरी देखी गई।
वहीं, चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 1,300 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी। चांदी ने 2,42,515 रुपये पर शुरुआत की और दिन में इसका उच्च स्तर 2,42,954 रुपये रहा।
बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज चांदी 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 26,000 रुपये है। चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा अधिक यानी 2,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
also read: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें 9 अप्रैल…
आज के सोने के दाम (Gold Silver Price Today)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,51,620
22 कैरेट: ₹1,38,990
18 कैरेट: ₹1,13,750
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,53,000
22 कैरेट: ₹1,40,250
18 कैरेट: ₹1,14,750
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,52,720
22 कैरेट: ₹1,39,990
18 कैरेट: ₹1,16,490
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,53,000
22 कैरेट: ₹1,40,250
18 कैरेट: ₹1,14,750
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,53,050
22 कैरेट: ₹1,40,300
18 कैरेट: ₹1,14,800
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,53,150
22 कैरेट: ₹1,40,400
18 कैरेट: ₹1,14,900
पटना
24 कैरेट: ₹1,53,050
22 कैरेट: ₹1,40,300
18 कैरेट: ₹1,14,800
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,53,000
22 कैरेट: ₹1,40,250
18 कैरेट: ₹1,14,750
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।