मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक तीसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की अटकलें और ट्रोलिंग हो रही थी। कुछ यूजर्स का मानना था कि पायल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर केवल ध्यान खींचने के लिए ढोंग कर रही हैं। हालांकि, इस ट्रोलिंग के बाद पायल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सबको करारा जवाब दिया है।
पायल मलिक ने दिया जवाब
पायल ने हाल ही में अपने व्लॉग के माध्यम से साफ किया कि उनकी प्रेग्नेंसी वास्तविक है। उन्होंने कहा कि जो लोग दावा करते हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी फेक है, उन्हें इसे साबित करना चाहिए। पायल ने कहा, “अगर कोई साबित कर देता है कि मेरी प्रेग्नेंसी फेक है, तो अगले 10 साल तक मैं उसकी गुलामी करूंगी और मेरे नाम की सभी संपत्ति उसी के नाम कर दूंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी मेरी प्रेग्नेंसी को जांचने के लिए किसी भी हॉस्पिटल में मुझे ले जा सकता है। सभी जरूरी टेस्ट कराए जा सकते हैं। यदि सभी टेस्ट पॉजिटिव आते हैं, तो मैं पांच लाख रुपये इन लोगों को दूंगी।
also read: दिव्या खोसला ने भूषण कुमार संग तलाक के रूमर्स पर तोड़ी…
अरमान मलिक की शादी और पारिवारिक जीवन
यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी पहली शादी 2011 में पायल मलिक से की थी। इस जोड़े के बेटे चिरायु मलिक हैं। अरमान ने एक बार बताया था कि उन्हें पायल से मुलाकात के सातवें दिन ही प्यार हो गया और वे भागकर शादी कर ली।
2018 में, पायल से तलाक लिए बिना, अरमान ने अपनी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। कृतिका से उनकी मुलाकात उनके बेटे चिरायु की बर्थडे पार्टी में हुई थी। समय के साथ दोनों परिवार के रूप में एक साथ रहने लगे। 2023 में पायल ने अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जबकि कृतिका ने इसी साल अपने बेटे जैद को जन्म दिया।
इस बार पायल की तीसरी प्रेग्नेंसी और अरमान मलिक की पारिवारिक कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।