Sunday, September 6, 2026

दिव्या खोसला ने भूषण कुमार संग तलाक के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है’

by Neha
दिव्या खोसला ने भूषण कुमार संग तलाक के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है’

दिव्या खोसला ने भूषण कुमार संग तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है’, मीडिया की अफवाहों का खंडन किया।

इस साल की शुरुआत में, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और टी-सीरीज़ के चेयरमैन भूषण कुमार के तलाक के रूमर्स ने मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी। महीनों बाद, दिव्या ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और खुलकर अपनी सोच साझा की।

‘बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है’

एक लाइव रेडिट सेशन “Ask Me Anything” में दिव्या ने कहा, “बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है।” जब एक यूज़र ने उनसे पूछा कि इस ज़हरीली इंडस्ट्री में अपनी मानसिक सेहत कैसे बनाए रखती हैं, दिव्या ने जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां हर तरफ चुनौतियां हैं और हर किसी को अपने रास्ते खुद बनाने पड़ते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

दिव्या ने आगे कहा, “सबसे जरूरी है कि आप अपने आप के प्रति सच्चे रहें। मैं अपनी आत्मा कभी भी काम पाने के लिए नहीं बेचूंगी। काम मिलता है तो ठीक है, नहीं मिलता तो भी ठीक है। और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जब आप सफलता हासिल करें, आपके पास अपने अच्छे कर्मों का भंडार होना चाहिए।”

also read: जया बच्चन के बयान पर पैपराजी नाराज, अगस्त्य नंदा की फिल्म…

तलाक के रूमर्स का खंडन

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका तलाक हो गया है, दिव्या ने इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, “नहीं, यह सिर्फ मीडिया की अफवाह है।”

वर्क फ्रंट अपडेट

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या खोसला कुमार को हाल ही में उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म “एक चतुर नार” में देखा गया। फिल्म में नील नितिन मुकेश, छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, ज़ाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज़ सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा जैसी कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्माण उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने किया और इसे टी-सीरीज़ ने वितरित किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?