प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
Haryana Minister Arvind Sharma : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं किसानों के सबसे बड़े हितैषी
- *महम सहकारी चीनी मिल के 35वें गन्ना पिराई सत्र का किया शुभारंभ*
Haryana Minister Arvind Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे हर प्रकार के आंदोलन से दूर रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है। किसान ऐसे लोगों से सावधान रहे।
सहकारिता Minister Arvind Sharma आज रोहतक में महम स्थित सहकारी चीनी मिल के 35वें गन्ना पिराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के गन्ने की फसल का एक सप्ताह में भुगतान करवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ना उगाये।
Minister Arvind ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा प्रदेश द्वारा देशभर में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर समय प्रदेशवासियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवा रहे है।
सहकारिता Minister Arvind Sharma ने अधिकारियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को चीनी मिल के साथ जोड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को पूरा मान-सम्मान दिया है तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता से मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है तथा भविष्य में भी मेरिट के आधार पर दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। गन्ना किसानों के लिये मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा हर मिल में लगभग 4-4 छोटी क्रेन हार्वेस्टर प्रयोग के तौर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
Minister Arvind Sharma ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं व गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत है। किसान सरकार की नीतियों का साथ देकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में मदद करें।
Haryana Minister Gajendra : भारत की पौराणिक संस्कृति, संस्कारों और विचारों को फिर से पुनर्जीवित करने की अपार संभावनाएं है कुरुक्षेत्र की धरा में – गजेंद्र शेखावत*
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति Minister Gajendra Shekhawat ने कहा कि भारत की पौराणिक संस्कृति, संस्कारों और विचारों को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए देश में केवल कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही अपार संभावनाएं है। इस विषय को लेकर कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी समझाया जा सकता है। इसलिए देश की भावी पीढ़ी को आस्था के साथ जोड़ने के लिए देश के सभी संतों और विद्वानों को बार-बार एक मंच पर बैठकर मंथन करना होगा।
Minister Gajendra शेखावत आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों से और केडीबी के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित पहले अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में बोल रहे थे।
इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी संत जनों ने संकल्प भी लिया कि बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की रक्षा के लिए गीता जयंती दिवस पर गीता श्लोकों को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान देश के 35 धामों से आए संतों ने अपने परिचय देने के साथ-साथ मंदिरों के प्रति युवाओं की आस्था फिर से बने, जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
Minister Gajendra Shekhawat ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सोच के कारण देश के सभी प्रमुख धामों के संत और संचालक एक मंच पर एकत्रित हुए है। देश में शायद पहली बार संतों के अनूठे संगम को देखने का अवसर मिला है। यह अवसर कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर देखने को मिला है।
Minister Gajendra ने कहा कि मंदिर केवल पूजा व अर्चना करने के स्थान मात्र नहीं है, अपितु सेवा, सद्भावना, स्वच्छता, संवेदनशीलता और भारत सरकार के प्रयासों से सशक्तिकरण का केंद्र भी है। इस देश में समय के परिवर्तन के साथ संतों ने विचार व्यक्त किए कि मंदिरों से युवा पीढ़ी विमुख हो रही है। इसके कारणों पर मंथन करने और युवाओं को सही राह पर लाने की शुरुआत इस सम्मेलन से हो चुकी है। यह सुझाव धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा से उद्गम हुए हैं और आने वाले समय में सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सामूहिक भूमिका अहम योगदान दे सकती है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश में काशी, केदारनाथ, उज्जैन, जगन्नाथ जैसे मंदिरों को भव्य और सुंदर बनाया गया। इससे देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम किया गया। Minister Gajendra ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से महोत्सव के दौरान अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन के आगाज से निश्चित ही एक नए युग का सूत्रपात होगा।
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार देश के प्रमुख धामों के संतों के पड़े चरण -स्वामी ज्ञानानंद महाराज
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में पहुंचने पर संतों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के 35 से ज्यादा धामों, तीर्थों और मठों के संतों और विद्वानों के चरण अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र की धरा पर पड़ने से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। यह देश में पहला ऐसा मौका है, जब सभी धामों के संतजन एक मंच पर एकत्रित हुए हो। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के इतिहास और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में विभिन्न देशों के शोधार्थियों ने 700 से ज्यादा शोध पत्र पड़े गए।
इस महोत्सव से कुरुक्षेत्र का गौरव फिर से लौट आया है। इस पावन धरा गीता स्थली ज्योतिसर में वट वृक्ष करीब 8 वर्ष पूर्व समाप्त होने की कगार पर था, लेकिन 2 वर्ष पूर्व सरकार के प्रयासों से इस विरासत को सहेजने का काम किया गया है और अब केंद्रीय पर्यटन Minister Gajendra Shekhawat के माध्यम से कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक गति मिलेगी।
Union Minister : 11.50 करोड़ रुपये से नाला निर्माण एवं सुभाष नगर अण्डर ब्रिज के आरंभ होने से मिलेगी सुविधा
CM Pushkar Dhami ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन देहरादून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ
राज्य में उड़ान योजना के तहत बन रहे हैं 18 हेलीपोट्र्स CM Pushkar Dhami ने उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया।
CM Pushkar Dhami: इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, इसलिए सरकार उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्टस का निर्माण कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इन सेवाओं को प्रारंभ करने में सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडु जी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तीनों परियोजनाएँ हमारे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं, इन सेवाओं के प्रारंभ होने से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलने के साथसाथ सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ की जनता को देश की राजधानी तक पहुँचने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिल सकेगा। इन हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने से आपातकालीन और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी गति आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत देहरादून सहस्त्रधारा से जोशियाडा और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का प्रारम्भ होना हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब देहरादून से जोशियाडा की यात्रा केवल 40 मिनट और गौचर की यात्रा मात्र 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह कदम हमारे पर्वतीय क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुछ वर्ष पूर्व आम आदमी को भी हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शी योजना उड़ान का शुभारंभ किया था। इस योजना ने उत्तराखंड में भी हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उड़ान योजना के अंतर्गत राज्य में वर्तमान में 18 हेलीपोट्र्स विकसित किए जा रहे हैं। जिनमें से अब तक 10 हेलीपोट्र्स पर हवाई सेवाएं सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी हैं। इन हेली सेवाओं से श्रीनगर, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है। आने वाले समय में राज्य के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी हेली सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जहाँ पहले पहाड़ों के दुर्गम रास्तों को पार करने में घंटों लग जाया करते थे, वहीं अब हम एक घंटे के अंदर ही सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। इन हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने से जहां एक ओर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय व्यवसाय, होमस्टे और युवाओं हेतु रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। हवाई कनेक्टिविटी की महत्ता को समझते हुए राज्य सरकार घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा श्रीमती सोनिका, एसीईओ श्री दयानन्द सरस्वती, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पंवन हंस श्री संजय, एलान्स एयर से श्री रंजन दत्ता, श्री आर. सी. शर्मा वर्चुअल माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, विधायक श्री सुरेश सिंह चैहान, श्री अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी चमोली डॉ. संदीप तिवारी और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री विनोद गिरी गोस्वामी उपस्थित थे। सहस्त्रधारा गौचर हेलीकाप्टर सेवा इस सेवा में लगभग 50 मिनट का समय लगेगा। सहस्त्रधारा से यह हेलीकाप्टर प्रातः 09ः30 बजे गौचर के लिए रवाना होगा तथा अपराहन् 10ः40 बजे गौचर से सहस्त्रधारा के लिए वापसी करेगा। पवन हंस की यह सेवा सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक 06 दिन होगी।
20 नवम्बर 2024 तक इसका प्रति व्यक्ति एक तरफ किराया 03 हजार रूपये और उसके बाद 3600 रूपये प्रति व्यक्ति होगा। सहस्त्रधाराजोशियाड़ा हेली सेवा इस सेवा में लगभग 40 मिनट का समय लगेगा। सहस्त्रधारा से यह हेलीकाप्टर मध्याहन 12ः00 बजे जोशियाड़ा के लिए रवाना होगा तथा अपराहन् 01ः00 बजे जोशियाड़ा से सहस्त्रधारा के लिए वापसी करेगा। पवन हंस की यह सेवा सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक 06 दिन होगी। 20 नवम्बर 2024 तक इसका प्रति व्यक्ति एक तरफ किराया 03 हजार रूपये और उसके बाद 3300 रूपये प्रति व्यक्ति होगा।
इन हवाई सेवाओं की वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्इववापदहण्चंूंदींदेण्बवण्पदध् है। दिल्लीनैनीसैनी (पिथौरागढ) विमान सेवा यह सेवा ‘एलान्स एयर’ वायुयान के माध्यम से प्रदान की जाएगी।यह सेवा सप्ताह में 03 दिन (मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार) कोे संचालित होगी। दिल्ली से पिथौरागढ़ की इस वायुयान यात्रा में लगभग 1 घण्टा 25 मिनट का समय लगेगा। यह वायुयान दिल्ली से प्रातः 09ः20 बजे पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा तथा 11ः15 बजे पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए वापसी करेगा। इसका किराया 14 नवम्बर 2024 तक 2499 रूपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है, जबकि 16 नवम्बर से दिल्ली से पिथौरागढ़ का किराया 6999 और पिथौरागढ़ से दिल्ली का किराया 7447 प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इस हवाई सेवा की बुकिंग वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंससपंदबमंपतण्पदध् पर होगी।
Source: https://uttarainformation.gov.in
Kerala CM Pinarayi Vijayan
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनराय विजयन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
CM of Kerala, Shri @pinarayivijayan, met PM @narendramodi. pic.twitter.com/mPBt0wt3yS
— PMO India (@PMOIndia) August 27, 2024
SOURCE: ]https://pib.gov.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने उनके संगठनात्मक कौशल को याद किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।” मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2024
Source: https://pib.gov.in/
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शशांकासन (खरगोश आसन) पर एक वीडियो क्लिप साझा की है, जो कब्ज से राहत दिलाने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी: यह आसन पीठ दर्द से भी राहत देता है। इस आसन को करते समय उच्च रक्तचाप के रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले साझा की गई इस क्लिप में अंग्रेजी और हिंदी दोनों में इस आसन को करने के चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“शशांकासन का नियमित अभ्यास क्यों करना चाहिए, आइए जानते हैं…”
शशांकासन का नियमित अभ्यास क्यों करना चाहिए, आइए जानते हैं… pic.twitter.com/9ibVIIW5wC
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2024
Source: https://pib.gov.in