Suresh Raina की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा।

Suresh Raina की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा।

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज Suresh Raina पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नजरें टिकी हैं। अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स की जांच के तहत उन्हें 13 अगस्त को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया है। बताया जा रहा है कि रैना पर बेटिंग एप 1xBet को प्रमोट करने का आरोप है, जिसके वे पिछले साल दिसंबर में ब्रांड एंबेसडर बने थे।

ईडी, 1xBet मामले में Suresh Raina का बयान दर्ज करेगी। इससे पहले, एजेंसी ने ‘परीमैच’ नामक सट्टेबाजी एप के रैकेट की जानकारी जुटाने के लिए मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन में 2024 में दर्ज एक मामले के आधार पर की गई थी।

केंद्र सरकार ने इन सट्टेबाजी एप्स को बैन कर दिया था, लेकिन वे अलग-अलग नाम से सक्रिय रहीं और सेलेब्रिटी प्रमोशन के जरिए लोकप्रियता हासिल की। जांच में खुलासा हुआ है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने लगभग 2000 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे क्रिप्टो वॉलेट और एटीएम के जरिए निकाला गया। इसी कड़ी में ईडी ने Suresh Raina समेत हरभजन सिंह और युवराज सिंह को भी नोटिस भेजने का निर्णय लिया है, क्योंकि ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर इन एप्स का प्रचार करते देखे गए थे।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी