JAAT से पहले 9 बार नज़र आया सनी देओल का ‘जट्ट’ अवतार ,कुछ फिल्मों ने कमाए करोड़ों, तो कुछ रह गईं फ्लॉप!

by editor
JAAT से पहले 9 बार नज़र आया सनी देओल का 'जट्ट' अवतार ,कुछ फिल्मों ने कमाए करोड़ों, तो कुछ रह गईं फ्लॉप!

सनी देओल की फिल्म ‘JAAT ‘ रिलीज हो चुकी है, और 10 अप्रैल का दिन खुद सनी पाजी के लिए भी बेहद खास रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्या है जो ‘JAAT ‘ को रिलीज़ से पहले ही इतना खास बना रहा है? दरअसल, सनी देओल की वो 9 फिल्में जिनमें उन्होंने ‘JAAT ‘ के अंदाज में एंट्री ली—चाहे नतीजा कुछ भी रहा हो, लेकिन जब भी बड़े पर्दे पर उनका ये अवतार दिखा, वो छा गए।

JAAT की वापसी हो चुकी है…
सनी देओल की नई फिल्म ‘JAAT ‘ अब सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। कुछ ही वक्त में ये साफ हो जाएगा कि फिल्म ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी या नहीं। लेकिन एक बात तय है—सनी देओल का JAAT वाला अंदाज हिट या फ्लॉप जैसे पैमानों से कहीं ऊपर है।

भले ही फिल्म की कमाई अहम हो, लेकिन जब सनी पाजी इस अंदाज में स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो वो सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि फैन्स के लिए एक जश्न बन जाता है। इससे पहले भी 9 बार उनका यह रूप दर्शकों को देखने को मिला है। दिलचस्प बात ये है कि उन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं की, फिर भी हर बार जब वो इस अंदाज में आए, तो फैंस की नजरों में उन्होंने पूरा स्कोर किया—100 में से 100।

सनी देओल की फिल्मों में JAAT वाला स्टाइल हर बार रहा खास
अपने करियर में सनी देओल ने कई हिट और फ्लॉप फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई फिल्मों में वो JAAT के अवतार में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आइए जानते हैं वो 9 खास फिल्में कौन-सी थीं, जिनमें हर बार सनी पाजी के इस देसी अंदाज को फैंस ने सिर-आंखों पर बिठाया। चाहे फिल्म सुपरहिट रही हो या नहीं, लेकिन उनका जट्ट वाला रूप हमेशा चर्चा में रहा—जैसे आज ‘JAAT ‘ में है।

जब-जब सनी देओल बने जट्ट…
1. सोहनी महिवाल (1984):
इस लिस्ट की शुरुआत करते हैं 1984 में आई ‘सोहनी महिवाल’ से। यह एक इंडो-रशियन पीरियड रोमांटिक ड्रामा थी, जो एक प्रसिद्ध पंजाबी लोककथा पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल के साथ पूनम ढिल्लों और जीनत अमान ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। इसमें सनी ने शाहजादा इज्जत बेग का रोल निभाया, जो पंजाब में आकर बसता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और करीब 3.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सनी देओल की 5 यादगार फिल्में, जिनमें नजर आया उनका जट्ट अंदाज़

2. बॉर्डर (1997):
इस ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इसमें सनी देओल ने बहादुर मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था। उनके साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आए थे। ‘बॉर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

3. गदर: एक प्रेम कथा (2001):
तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी हर दर्शक के दिल में आज भी बसी हुई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर तारा सिंह अपनी पत्नी को पाकिस्तान से वापस लाने की जद्दोजहद करता है। यह फिल्म मात्र 18 करोड़ की लागत में बनी थी और इसने 130 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।

4. जो बोले सो निहाल (2005):
सनी देओल की यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर थी, जिसमें उन्होंने कॉस्टेबल निहाल सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ शिल्पी शर्मा और कमाल खान भी नजर आए थे। हालांकि कुछ सिख संगठनों ने फिल्म को लेकर विरोध जताया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

5. यमला पगला दीवाना (2011):
इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में देओल परिवार—सनी, बॉबी और धर्मेंद्र—एक साथ पर्दे पर आए थे। इसमें सनी पाजी ने परमवीर सिंह ढिल्लों का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह साल की 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। ‘यमला पगला दीवाना’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 88 करोड़ की कमाई की थी।

6. यमला पगला दीवाना 2 (2013):
पहली फिल्म की सफलता के बाद इस सीक्वल में देओल परिवार एक बार फिर साथ नजर आया। सनी, बॉबी और धर्मेंद्र की तिकड़ी ने फिर से कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाया, लेकिन इस बार दर्शकों को कहानी ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी और महज 36.7 करोड़ की कमाई कर पाई।

7. सिंह साब द ग्रेट (2013):
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने ‘सरनजीत सिंह’ नाम के एक कड़क लेकिन न्यायप्रिय अफसर का रोल निभाया, जो अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए लौटता है। उनके साथ अमृता राव, उर्वशी रौतेला और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में थे। हालांकि दमदार संदेश और अभिनय के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

8. यमला पगला दीवाना – फिर से (2018):
यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म सीरीज़ की तीसरी किस्त थी, जिसमें एक बार फिर देओल फैमिली की तिकड़ी नजर आई। पहले पार्ट की सफलता के बाद उम्मीदें काफी थीं, लेकिन दूसरी फिल्म की तरह यह भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। करीब 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने महज 36 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही।

9. गदर 2 (2023):
सनी देओल की धमाकेदार वापसी वाली इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। गदर: एक प्रेम कथा के इस लंबे समय बाद बने सीक्वल में तारा सिंह इस बार अपनी सकीना नहीं, बल्कि अपने बेटे को बचाने पाकिस्तान जाता है। एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
इन नौ फिल्मों में हर बार सनी देओल का “जट्ट अवतार” देखने को मिला—कभी हिट, कभी फ्लॉप—but हर बार स्टाइल वही दमदार! अब देखना ये है कि ‘जाट’ इस लिस्ट में कहां खड़ी होती है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!