Summer Skincare Tips: गर्मियों में घर पर करें फेस टैनिंग से बचाव और त्वचा को बनाएं ग्लोइंग

Summer Skincare Tips: गर्मियों में घर पर करें फेस टैनिंग से बचाव और त्वचा को बनाएं ग्लोइंग

Summer Skincare Tips: गर्मियों में तेज धूप से होने वाली फेस टैनिंग और रूखापन से बचें। जानें दही-बेसन, खीरा-टमाटर, एलोवेरा-नींबू और पपीता-शहद-हल्दी जैसे असरदार घरेलू उपाय।

Summer Skincare Tips: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान सिर्फ हमारी सेहत को प्रभावित नहीं करता, बल्कि त्वचा पर भी इसके बुरे प्रभाव पड़ते हैं। लगातार धूप में रहने से चेहरे पर टैनिंग, रूखापन और डलनेस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इन समस्याओं से बचाव के लिए समय रहते सही उपाय अपनाना जरूरी है।

दही और बेसन का फेस पैक

टैनिंग को कम करने के लिए दही और बेसन का फेस पैक बेहद प्रभावी माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में दही और बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को हल्के पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करना बेहतर परिणाम देता है।

खीरा, टमाटर और दही का पैक

खीरा और हल्दी का फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग कम करता है। खीरे को पीसकर उसमें हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा टमाटर और दही का पैक भी फायदेमंद है। टमाटर को पीसकर दही में मिलाएं और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर धो लें। हफ्ते में एक से दो बार इन पैक्स का इस्तेमाल करें।

also read: Heat Cramps Symptoms and Causes: गर्मियों में क्यों बढ़ते…

एलोवेरा और नींबू का फेस पैक

एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाकर तैयार किया गया पैक भी टैनिंग हटाने में मदद करता है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से त्वचा में ठंडक और निखार आता है।

पपीता, शहद और हल्दी का फेस पैक

पपीता, शहद और हल्दी से बने फेस पैक का उपयोग भी टैनिंग कम करने में मदद करता है। पपीते का रस, शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इस पैक का एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।

त्वचा की सुरक्षा के लिए सुझाव

गर्मियों में टैनिंग के साथ स्किन एलर्जी की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए त्वचा पर किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। सही समय पर उपचार और घरेलू उपायों का उपयोग आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय