Saturday, August 15, 2026

सोनू निगम ने कहा ‘चिग्गी विग्गी’ बेकार, बोले- “ए. आर. रहमान ने क्यों बनाया इतना घटिया गाना”

by Neha
सोनू निगम ने कहा ‘चिग्गी विग्गी’ बेकार, बोले- "ए. आर. रहमान ने क्यों बनाया इतना घटिया गाना"

सोनू निगम ने फिल्म ‘ब्लू’ के गाने ‘चिग्गी विग्गी’ को बेकार कहा, बोले- ‘ए. आर. रहमान ने इतना घटिया गाना क्यों बनाया’। जानें काइली मिनोग और इस गाने से जुड़ी पूरी कहानी।

बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम और संगीतकार ए. आर. रहमान की जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और हिट गाने दिए हैं। लेकिन इन सभी हिट्स के बीच एक गाना ऐसा भी है, जो लोकप्रिय होने के बावजूद सोनू निगम को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

वह गाना है ‘चिग्गी विग्गी’

‘चिग्गी विग्गी’ गाना अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ब्लू’ का हिस्सा था। इसे अक्षय कुमार और इंटरनेशनल पॉप स्टार काइली मिनोग पर फिल्माया गया था। इस गाने ने रिलीज़ होने के बाद काफी चर्चा बटोरी और इंडियन ऑडियंस के बीच पॉपुलर भी हुआ।

सोनू निगम का बयान

रेड एफएम इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा: “चिग्गी विग्गी बहुत ही बेकार गाना है। मुझे यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। मुझे समझ नहीं आता कि रहमान ने इतना घटिया गाना क्यों बनाया। काइली मिनोग जैसी बड़ी स्टार के साथ इससे बेहतर गाना बन सकता था। मैं खुश था कि उन्होंने मेरे बारे में सोचा, लेकिन यह गाना उनके और मेरे स्तर का नहीं था।”

also read: ‘द 50’ कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की शादी को…

सोनू ने आगे कहा, “कभी-कभी ए. आर. रहमान से भी गलतियां हो जाती हैं। इस गाने को मंच पर गाने और इसे फिर से जीवंत करने की मैंने कई कोशिशें की, लेकिन मुझे हमेशा लगा कि यह गाना इससे कहीं बेहतर हो सकता था।”

कौन हैं काइली मिनोग?

काइली मिनोग ऑस्ट्रेलिया की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्हें इंटरनेशनल पॉप क्वीन कहा जाता है। उनके हिट गानों में ‘Can’t Get You Out of My Head’ शामिल है। भारत में उन्होंने फिल्म ‘ब्लू’ के गाने ‘चिग्गी विग्गी’ से अपनी पहचान बनाई और इंडियन ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुईं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी