आईपीएल 2025 के दौरान एक भारतीय महिला क्रिकेटर ने BCCI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला क्रिकेटर के अनुसार, BCCI ने एक खिलाड़ी के साथ भेदभाव किया क्योंकि उसके पास पब्लिक रिलेशंस और बड़ा फैनबेस नहीं था।
आईपीएल 2025 के दौरान एक भारतीय महिला क्रिकेटर चर्चा में आ गई है। BCCI पर सवाल खड़े किए हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में BCCI ने लीग के 18 साल पूरे होने पर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को सम्मानित किया, जो पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं। वहीं, केकेआर के मनीष पांडे, जिन्होंने हर सीजन में आईपीएल खेला है, उन्हें बीसीसीआई की ओर से मोमेंटो नहीं दिया गया। इस कारण महिला क्रिकेटर ने बीसीसीआई की इस पहल पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया है।
भारतीय महिला क्रिकेटर भारती फुलमाली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर BCCI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भारती ने अपनी पोस्ट में अनुभवी क्रिकेटर मनीष पांडे के साथ कथित अन्याय का मामला उठाया है, जो आईपीएल के पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मनीष पांडे 18 साल से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन BCCI ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया क्योंकि उनके पास पब्लिक रिलेशन और बड़ा फैनबेस नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें एक और मौका मिलता तो वे अपनी प्रतिभा जरूर साबित कर देते।
BCCI ,भारती ने अपनी पोस्ट में मनीष पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका खेल केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक कला का अनुभव है। उन्होंने मनीष के हालिया प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि 2025 के आईपीएल सीजन, जो उनका 18वां सीजन है, में उन्होंने 3 पारियों में कुल 92 रन बनाए। इनमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 रन (14 गेंद), चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 36 रन (28 गेंद) और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 रन (23 गेंद) शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.54 और औसत 46 रहा, जो उनकी अनुभव और प्रतिभा का परिचायक है।
मनीष पांडे 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं और उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। खासकर 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में पहला शतक जड़ा था, जो उस समय एक ऐतिहासिक क्षण था। वे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। भारती की इस पोस्ट ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है, हालांकि इस पर BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।