संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी: निकिता रावल संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और तलाक की अफवाहों पर जवाब

by Neha
संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी: निकिता रावल संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और तलाक की अफवाहों पर जवाब

संग्राम सिंह ने निकिता रावल संग अफेयर और तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। MMA 2 की तैयारी में व्यस्त, एक्टर ने अफवाहों को बताया गलत और दिया अपना बयान।

रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह (Sangram Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनकी पत्नी पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। वहीं, संग्राम सिंह का नाम अभिनेत्री निकिता रावल (Nikita Rawal) के साथ अफेयर की अफवाहों में भी जोड़ा जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर संग्राम सिंह ने पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

संग्राम सिंह ने निकिता रावल के साथ अफेयर की अफवाहों को किया खारिज

हाल ही में एक इंटरव्यू में संग्राम सिंह से निकिता रावल संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ बात करता हूं। मुझे समझ नहीं आता कि बिना पुष्टि के इतनी बड़ी अफवाहें मीडिया में कैसे फैल जाती हैं। ऐसी खबरें फैलाने से पहले मुझसे पूछें। मैं इन फालतू बातों पर ध्यान नहीं देता।”

also read: एक्सीडेंट के बाद घर लौटे विक्की जैन, अंकिता लोखंडे ने की…

तलाक की खबरों पर भी संग्राम सिंह का बयान

तलाक को लेकर भी कई अफवाहें आ रही थीं, जिन पर संग्राम सिंह ने कहा, “ऐसी खबरें पढ़कर दुख होता है क्योंकि मैं हमेशा इन बातों का निशाना बनता हूं। मीडिया से अनुरोध है कि मेरी अनुमति के बिना ऐसी खबरें न छापें। मेरा ध्यान अपने काम और देश की सेवा पर है।”

MMA 2 की तैयारियों में व्यस्त संग्राम सिंह

संग्राम सिंह इन दिनों दिसंबर में होने वाले MMA 2 मैच की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे जल्द ही एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी का रिश्ता

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी कई वर्षों से शादीशुदा हैं। पहले दोनों सोशल मीडिया पर साथ में कई तस्वीरें शेयर करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच दूरी की खबरें आ रही हैं। पायल भी कई बार अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में खुलकर बोल चुकी हैं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”