Sunday, August 16, 2026

एशिया कप 2025: राशिद खान ने हारे हुए मैच में भी तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड, बने एशिया कप टी20 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

by Neha
एशिया कप 2025: राशिद खान ने हारे हुए मैच में भी तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड, बने एशिया कप टी20 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। पढ़ें मैच का पूरा अपडेट।

एशिया कप 2025 के 9वें मुकाबले में मंगलवार को बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराया। हालांकि अफगानिस्तान टीम हार गई, लेकिन कप्तान राशिद खान ने इतिहास रच दिया। राशिद खान ने भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़कर एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।

राशिद खान का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में 20 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन उनका संघर्ष टीम को जीत नहीं दिला पाया। राशिद खान की इस बेहतरीन गेंदबाजी ने उन्हें इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में शीर्ष स्थान दिलाया।

राशिद खान ने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा

इस मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार के नाम एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा 13 विकेट थे, लेकिन राशिद खान ने अब 10 मैचों में कुल 14 विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए हैं। राशिद खान का यह रिकॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन का सबूत है।

एशिया कप टी20 में टॉप 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 14 विकेट

  2. भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 13 विकेट

  3. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 12 विकेट

  4. अमजद जावेद (यूएई) – 12 विकेट

  5. हार्दिक पंड्या (भारत) – 12 विकेट

मैच का सारांश और बांग्लादेश की बल्लेबाजी

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने 40 गेंदों में 63 रनों की मजबूत साझेदारी की। टीम ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे किए, जिससे ऐसा लगा कि टीम 170-180 तक पहुंच सकती है। राशिद खान ने पारी का पहला विकेट लिया।

अफगानिस्तान के लिए चुनौती

अफगानिस्तान ने अब तक 2 मैचों में 1 मैच जीता और 1 हारा है। टीम के 2 अंक हैं और नेट रन रेट (+2.150) भी श्रीलंका (+1.546) और बांग्लादेश (-0.270) से बेहतर है। सुपर-4 में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को अपने अगले मैच में श्रीलंका को हराना होगा, अन्यथा टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी