Sunday, May 10, 2026

महिला उद्यमियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देगी बिना गारंटी ₹10 करोड़ तक का लोन

by Neha
महिला उद्यमियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देगी बिना गारंटी ₹10 करोड़ तक का लोन

दिल्ली मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी ₹10 करोड़ तक का लोन देने की योजना शुरू की है। जानें इस स्कीम के फायदे, पात्रता और एमएसएमई में महिलाओं की भागीदारी कैसे बढ़ेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत महिला उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के ₹10 करोड़ तक का लोन मिलेगा। यह घोषणा दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसे इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक लोन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह लोन योजना खासतौर पर MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र में सक्रिय महिला उद्यमियों के लिए शुरू की जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्टार्टअप व व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

क्यों खास है यह योजना?

  • बिना गारंटी के ₹10 करोड़ तक लोन की सुविधा

  • महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण, मेंटरशिप और मार्केट एक्सेस

also read: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए समिति का गठन,…

  • MSME सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा

  • स्टार्टअप्स और स्वरोजगार को मिलेगा समर्थन

  • महिलाओं को नौकरी चाहने वाली से नौकरी देने वाली बनाने की दिशा में पहल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का महिला सशक्तिकरण पर फोकस

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकारों ने जनसंख्या को बोझ समझा, लेकिन हमारी सरकार इसे राष्ट्र निर्माण की ताकत मानती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाएं देश की प्रगति का अहम हिस्सा हैं, और जब तक वे घरों तक सीमित रहेंगी, देश आगे नहीं बढ़ सकता।

उन्होंने इस समय को “महिला सशक्तिकरण का स्वर्ण युग” बताया और कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य महिलाओं को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करना है।

एमएसएमई में महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने, अपने बिजनेस आइडिया को हकीकत में बदलने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका देगी। योजना के तहत फाइनेंशियल सपोर्ट के साथ-साथ गवर्नमेंट सपोर्ट सिस्टम भी महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट