रमजान 2026: जानें इस साल चांद रात कब होगी और पहला रोजा किस दिन से रखा जाएगा। 19 या 20 फरवरी से शुरू होने वाले रमजान के लिए तैयार रहें।
रमजान 2026 का पवित्र महीना मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और मुबारक समय माना जाता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौंवा महीना होता है, जिसमें मुसलमान रोजा, सब्र और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा केवल भूखा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह इच्छाओं पर काबू पाने, बुरी आदतों को छोड़ने और आत्मचिंतन का भी महीना है।
also read: महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि पूजा में इन 3 चीजों के…
रमजान 2026 चांद रात कब होगी?
रमजान का महीना चांद देखने के बाद शुरू होता है। मुस्लिम एड वेबसाइट्स के अनुसार, 2026 में 19 फरवरी को चांद नजर आने की संभावना है। मक्का या सऊदी अरब जैसे देशों में सबसे पहले चांद देखा जाता है और इसके आधार पर ही रमजान की तारीख तय होती है। अगर भारत में चांद नहीं दिखाई देता, तो संबंधित देशों में चांद दिखने के अगले दिन भारत में भी रमजान की शुरुआत होती है।
चांद नजर आते ही मुसलमान एक-दूसरे को “चांद रात मुबारक” और “रमजान मुबारक” कहकर बधाई देते हैं।
पहला रोजा कब रखा जाएगा?
रमजान का पहला रोजा चांद दिखने के अगले दिन से रखा जाता है। संभावना है कि 20 फरवरी 2026 से मुसलमान रोजा रखेंगे। हालांकि, यह तिथि संभावित है और चांद दिखाई देने के बाद ही सटीक तारीख की घोषणा की जाएगी।
रमजान का महीना लगभग 29-30 दिनों तक चलता है और इसके अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है।