Saturday, April 18, 2026

Google Chrome के ये हिडन फीचर्स आपके काम को बना देंगे आसान, ज्यादातर लोग नहीं करते हैं इस्तेमाल

by Neha
Google Chrome के ये हिडन फीचर्स आपके काम को बना देंगे आसान, ज्यादातर लोग नहीं करते हैं इस्तेमाल

जानें Google Chrome के हिडन फीचर्स जो ज्यादातर लोग नहीं इस्तेमाल करते। टैब शेयर, स्प्लिट व्यू और रीडिंग मोड से करें मल्टीटास्किंग आसान और पढ़ाई/वर्क तेज़।

Google Chrome दुनिया का सबसे पॉपुलर वेब ब्राउजर, लाखों यूजर्स द्वारा रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके कई हिडन फीचर्स ऐसे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती। ये फीचर्स न सिर्फ आपका समय बचाते हैं बल्कि रोजमर्रा के कामों को भी आसान बना देते हैं। आइए जानते हैं Chrome के कुछ खास और कम-ज्ञात टूल्स।

1. टैब शेयर करें अपने डिवाइसेस पर

अब कंप्यूटर से फोन या किसी दूसरे डिवाइस पर लिंक भेजना इतना मुश्किल नहीं है। Chrome के बिल्ट-इन “Send to Your Devices” फीचर की मदद से आप किसी भी ओपन टैब को सीधे दूसरे डिवाइस पर भेज सकते हैं। इसके लिए बस दोनों डिवाइस पर एक ही Google अकाउंट से लॉगिन करें। फिर एड्रेस बार में लिंक पर राइट-क्लिक करें और Send to Your Devices चुनें। दूसरे डिवाइस पर तुरंत नोटिफिकेशन आएगा और लिंक ओपन हो जाएगा।

also read: Valentine’s Day 2026 पर Instagram का खास तोहफा, लिमिटेड…

2. स्प्लिट व्यू – मल्टीटास्किंग अब आसान

अगर आप डॉक्यूमेंट लिखते समय या वीडियो कॉल के दौरान नोट्स लेते हैं, तो बार-बार टैब बदलना काफी परेशान कर सकता है। Chrome का स्प्लिट व्यू फीचर इस समस्या का हल है। इसमें आप एक ही टैब में दो अलग-अलग वेब पेज ओपन कर सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान और तेज़ हो जाती है।

3. रीडिंग मोड – बिना डिस्टर्ब पढ़ें

वेबपेज पर पढ़ते समय इमेज, एड और अन्य एलिमेंट्स ध्यान भटका सकते हैं। Chrome का रीडिंग मोड केवल टेक्स्ट को अलग कर एक क्लीन और मिनिमलिस्ट लेआउट में दिखाता है। इससे आप बिना किसी डिस्टर्बेंस के रिसर्च, आर्टिकल या पढ़ाई कर सकते हैं।

इन हिडन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपने Google Chrome अनुभव को और ज्यादा प्रोडक्टिव और आसान बना सकते हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा