Monday, August 10, 2026

राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, खड़गे और तरुण चुघ सहित नए सांसद शामिल

by Neha
राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, खड़गे और तरुण चुघ सहित नए सांसद शामिल

राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार को सदस्य पद की शपथ ली। मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेता तरुण चुघ समेत अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वाले सदस्यों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ प्रमुख रूप से शामिल रहे। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान संसद के वरिष्ठ नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी रही।

also read: शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के किसानों को दी बड़ी…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदी में ली शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सभापति के कक्ष में अलग से शपथ ग्रहण की। उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर हिंदी भाषा में सदस्य पद की शपथ ली। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। वहीं, अन्य सात नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा के सदन कक्ष में आयोजित समारोह के दौरान शपथ ली।

तरुण चुघ समेत छह अन्य सदस्यों ने भी संभाली जिम्मेदारी

मल्लिकार्जुन खड़गे और तरुण चुघ के अलावा शपथ लेने वाले अन्य नए राज्यसभा सदस्यों में गुजरात से जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया और मानसिंह मेरामन परमार, कर्नाटक से एम. नागराजा, महाराष्ट्र से राजेंद्र हीरालाल जैन, मणिपुर से अधिकारीमयुम शारदा देवी और राजस्थान से अलका सिंह शामिल हैं। इन सभी सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही राज्यसभा में उनकी औपचारिक भूमिका शुरू हो गई है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उच्च सदन में स्वागत किया और सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई।

You may also like

रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल