Rajasthan DA Hike: राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। 1 जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ DA मिलेगा।
Rajasthan DA Hike: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और इसके तहत महंगाई भत्ता 58% तक पहुंच जाएगा।
1 जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह फैसला राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए हितकारी है। इसके साथ ही पंचायत समितियों और जिला परिषदों के कर्मचारी भी इस बढ़ोतरी का लाभ उठाएंगे। अक्टूबर के वेतन के साथ यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर में दिया जाएगा। जुलाई से सितंबर तक के तीन महीनों का बकाया भी भुगतान किया जाएगा।
सुशासन को समर्पित हमारी सरकार ने दीपावली से पूर्व राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की है। इसके परिणामस्वरूप अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 3, 2025
सरकार का कल्याणकारी फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “सुशासन की प्रतिबद्धता के तहत दिवाली से पहले सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। यह निर्णय लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स के लिए लाभकारी होगा। हमारा लक्ष्य राज्य के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करना है।”
also read: कोटा में दशहरा पर बनाया विश्व रिकॉर्ड, जला 233 फुट ऊंचा रावण
वित्तीय बोझ और सरकारी तैयारी
इस बढ़ोतरी से राजस्थान सरकार पर लगभग 1230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय बोझ आएगा। हालांकि, सरकार ने इसे कर्मचारियों और पेंशनर्स की भलाई के लिए जरूरी कदम बताया है। इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।