Monday, September 7, 2026

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, वसुंधरा गुट और नए चेहरों को मिल सकता है मौका

by Neha
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, वसुंधरा गुट और नए चेहरों को मिल सकता है मौका

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज, वसुंधरा राजे गुट और नए चेहरों को मिल सकता है मौका। कई मंत्रियों को हो सकती है छुट्टी और विभागों में फेरबदल।

राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद माना जा रहा है कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने से पहले ही राजस्थान मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सहित सरकार में 24 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस समय छह पद रिक्त हैं, जिन पर नए मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।

वसुंधरा राजे गुट को साधने की तैयारी

मंत्रिमंडल विस्तार में वसुंधरा राजे गुट को साधने की कोशिश की जा रही है, ताकि पार्टी में संगठनात्मक और क्षेत्रीय सामंजस्य बना रहे। वसुंधरा गुट के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आदिवासी और शेखावाटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकता है।

also read: राजस्थान करेगा ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025’ की…

कई मंत्रियों को हो सकती है छुट्टी

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ फेरबदल की भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से छुट्टी भी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और विधायकों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं।

नए चेहरों को मिलेगा मौका

राजस्थान मंत्रिमंडल में दलित और गुर्जर समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के नए चेहरों को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है। पिछले दिनों गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजस्थान में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?