‘प्रेरणा के मिस्टर बजाज’ अब ‘मिस्टर शाह’ नहीं बनेंगे, Anupama में एंट्री की अटकलों पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी

by editor
'प्रेरणा के मिस्टर बजाज' अब 'मिस्टर शाह' नहीं बनेंगे, Anupama में एंट्री की अटकलों पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की सुपरहिट सीरीज़ ‘Anupama ’ को लेकर बीते कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म था। चर्चा थी कि शो में वनराज शाह की वापसी होने जा रही है, लेकिन इस बार सुधांशु पांडे नहीं बल्कि लोकप्रिय अभिनेता रोनित रॉय इस किरदार में नजर आएंगे। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। अब खुद रोनित रॉय ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए स्थिति साफ कर दी है।

रोनित रॉय ने दी सफाई
रोनित रॉय ने ‘Anupama ’ में अपनी एंट्री की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मैं अनुपमा शो नहीं कर रहा हूं। यह खबर पूरी तरह से झूठी है और मैं वनराज का किरदार नहीं निभा रहा हूं।” रोनित के इस बयान ने उन दर्शकों को निराश किया है, जो उन्हें ‘कसौटी ज़िंदगी की’ वाले मिस्टर बजाज के बाद अब ‘मिस्टर शाह’ के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे थे।

टीआरपी गिरने से मेकर्स परेशान
शो की घटती टीआरपी को लेकर मेकर्स चिंता में हैं।  रेटिंग को सुधारने के लिए पुराने किरदारों की वापसी पर विचार किया जा रहा है। इस सिलसिले में अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना के लौटने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं, हालांकि उन्होंने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

लीप के बाद बदला शो का माहौल
साल 2020 से लोगों के दिलों पर राज कर रहा ‘Anupama ’ अब लीप के बाद एक नए मोड़ पर है। शो में कई पुराने चेहरे विदा हो चुके हैं। फिलहाल, अनुपमा (रुपाली गांगुली) मुंबई में एक नई शुरुआत कर रही है और डांस के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटी है।

फैंस को करना होगा इंतजार
वनराज जैसे अहम किरदार की वापसी की खबरों से दर्शकों की उम्मीदें जरूर बढ़ गई थीं, लेकिन रोनित रॉय के बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें वनराज की एंट्री के लिए अभी और इंतजार क%

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान