Sunday, August 16, 2026

दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी हार्दिक शुभकामनाएं

by Neha
दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी हार्दिक शुभकामनाएं

दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिवाली की बधाई दी।

दिवाली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस खास मुलाकात की तस्वीरें राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा कीं, जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच दिवाली की बधाई का आदान-प्रदान दिखाया गया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

प्रधानमंत्री से पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी।

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवाली चिट्ठी: ‘ऑपरेशन…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवाली के शुभ अवसर पर देश और विदेशों में बसे सभी भारतीय मूल के नागरिकों को विशेष बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा,
“दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का संदेश देता है।” राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मसुधार का अवसर भी है। उन्होंने समाज के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर खुशहाली फैलाने की बात कही।

पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिवाली पर्व को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने और इस त्योहार को खुशियों, शांति और समृद्धि लेकर आने की कामना की।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी