Tuesday, September 8, 2026

एशिया कप से मैच रेफरी को हटाने की मांग,हाथ मिलाने से इंकार पर नाराज़ पाकिस्तान ने ICC से शिकायत दर्ज कराई।

by editor
एशिया कप से मैच रेफरी को हटाने की मांग,हाथ मिलाने से इंकार पर नाराज़ पाकिस्तान ने ICC से शिकायत दर्ज कराई।

भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने की घटना पर पाकिस्तान ने सीधा ICC का दरवाजा खटखटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB ने ICC से अपील करते हुए भारत-पाक मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है। पाकिस्तान का कहना है कि 14 सितंबर को दुबई में खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया और इसकी असली जिम्मेदारी मैच रेफरी पर है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से उनके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

PCB ने अपनी शिकायत में रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट बनाए रखने में असफल रहने का आरोप लगाया है। इन्हीं आधारों पर बोर्ड ने रेफरी को हटाने की डिमांड रखी है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ICC इस मामले में क्या कदम उठाता है। वहीं, पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों जैसे राशिद लतीफ और बासित अली ने भी ICC पर सवाल खड़े किए हैं। लतीफ ने सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि ICC चुप क्यों है, जबकि बासित अली का कहना है कि चूंकि ICC का नेतृत्व भारतीयों के हाथ में है, इसलिए पाकिस्तान के साथ ऐसा व्यवहार न सिर्फ एशिया कप बल्कि ICC टूर्नामेंट में भी देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि इस विवादित मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने 128 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?