Sunday, April 19, 2026

Oscar 2025: एड्रियन ब्रॉडी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, ‘अनोरा’ ने मचाया धमाल – यहां देखें पूरी विजेताओं की सूची

by editor
Oscar 2025: एड्रियन ब्रॉडी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 'अनोरा' ने मचाया धमाल – यहां देखें पूरी विजेताओं की सूची

Oscar 2025 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ, जहां हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस भव्य समारोह में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। यहां देखें पूरी सूची।

इस साल सोमवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह, Oscar 2025 का आयोजन किया गया। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स का यह भव्य समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस बार Oscar की दौड़ में भारतीय फिल्म अनुजा भी शामिल थी, जिसे गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मिलकर बनाया था। हालांकि, यह फिल्म पुरस्कार जीतने में सफल नहीं रही और आई एम नॉट अ रोबोट ने बाजी मार ली।

इस बार पहली बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने समारोह की मेजबानी की। फिल्म अनोरा ने जबरदस्त प्रभाव डाला, जबकि एमिलिया पेरेज और द ब्रूटलिस्ट का भी शानदार प्रदर्शन रहा। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची सामने आ चुकी है। जानिए किसने जीता बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड।

ऑस्कर 2025 के विजेताओं की सूची:

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मिकी मैडिसन (अनोरा)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अनोरा
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सीन बेकर (अनोरा)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: करेन कुलिन (द रियल पेन)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जोई सलदाना (एमिलिया पेरेज)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म: आई एम स्टिल हियर
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: फ्लो
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: शिरीन सोहानी और होसैन मोलेमी (इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस)
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सीन बेकर (अनोरा)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: द ब्रूटलिस्ट
  • सर्वश्रेष्ठ हेयर और मेकअप: द सब्सटेंस
  • सर्वश्रेष्ठ एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: कॉन्क्लेव
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग: अनोरा
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: विकेड
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग: एल माल (एमिलिया पेरेज)
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर: द ब्रूटलिस्ट
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: नो अदर लैंड
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि: ड्यून: भाग 2
  • सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स: ड्यून: भाग 2
  • सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: आई एम नॉट ए रोबोट
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: पॉल टेजवेल (विकेड)

इस फिल्म ने किया शानदार प्रदर्शन

अनोरा ने इस साल का Oscar समारोह अपने नाम कर लिया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित कुल पांच पुरस्कार जीते। वहीं, एड्रियन ब्रॉडी ने द ब्रूटलिस्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम किया। भारतीय फिल्म अनुजा को इस साल नामांकन तो मिला लेकिन यह पुरस्कार जीतने में असफल रही।

लॉस एंजिल्स का डॉल्बी थिएटर हॉलीवुड सितारों की चमक-धमक से रोशन था। रेड कार्पेट पर व्हूपी गोल्डबर्ग, एड्रियन ब्रॉडी, जॉर्जिना चैपमैन, एम्मा स्टोन और एमी पोहलर जैसी हस्तियां नजर आईं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा