OnePlus ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप-लेवल 5G स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस कंपनी की Ace 6 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें Ace 6 और Ace 6T भी शामिल हैं। नया फोन खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल बनाता है।
also read: Vivo Y500s लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 और…
कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जो 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 20x डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,600mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो सकता है।
गेमिंग कंट्रोलर भी लॉन्च
OnePlus ने इस फोन के साथ “Gun God” नाम का नया गेमिंग कंट्रोलर भी लॉन्च किया है। यह कंट्रोलर स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है और हॉरिजॉन्टल मोड में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसकी कीमत लगभग 6,200 रुपये रखी गई है।
कीमत और वेरिएंट
OnePlus Ace 6 Ultra के कई वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसका बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। कीमत लगभग 48,400 रुपये से शुरू होकर करीब 70,500 रुपये तक जाती है।