Sunday, August 16, 2026

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक चैंपियन एरियार्न टिटमस ने 25 साल की उम्र में तैराकी से संन्यास लिया, फैंस हुए हैरान

by Neha
ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक चैंपियन एरियार्न टिटमस ने 25 साल की उम्र में तैराकी से संन्यास लिया, फैंस हुए हैरान

रियार्न टिटमस, ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक चैंपियन, ने 25 साल की उम्र में तैराकी से संन्यास लिया। जानें उनके संन्यास के कारण, पेरिस ओलंपिक में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और नए जीवन की शुरुआत के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एरियार्न टिटमस ने मात्र 25 साल की उम्र में तैराकी से संन्यास लेने का फैसला किया है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल जीता था। अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां हासिल करने वाली टिटमस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए यह अहम ऐलान किया।

क्यों लिया संन्यास का फैसला?

एरियार्न टिटमस ने अपने संन्यास का कारण स्पष्ट किया है, उन्होंने कहा, “तैराकी हमेशा से मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन जब मैंने थोड़ा वक्त इस खेल से दूर बिताया, तो एहसास हुआ कि जीवन में कुछ और भी है, जो अब मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है।” इस बयान ने न केवल उनके फैंस को चौंका दिया बल्कि भावुक भी कर दिया।

also read: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द…

पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

एरियार्न टिटमस ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। 400 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में उन्होंने अमेरिका की दिग्गज तैराक केटी लेडेकी और कनाडा की समर मैकिन्टोश को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही उन्होंने नए विश्व रिकॉर्ड की भी शुरुआत की थी, जो उनकी करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक था।

एरियार्न टिटमस का सुनहरा करियर

टिटमस के नाम कुल 33 अंतरराष्ट्रीय पदक हैं, जिनमें 4 ओलंपिक गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने चार विश्व तैराकी खिताब भी जीते हैं। उनकी तैराकी यात्रा न केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए गर्व की बात रही, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला तैराकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

नए अध्याय की शुरुआत

हालांकि, एरियार्न के कोच और प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में वापसी करेंगी, लेकिन अब उन्होंने खेल से बाहर जाकर एक नए जीवन की शुरुआत करने का फैसला किया है। टिटमस ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वह इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

एरियार्न टिटमस का तैराकी करियर खत्म हो सकता है, लेकिन उनका प्रभाव और योगदान तैराकी जगत में हमेशा याद रखा जाएगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी