अब ओवर नहीं, बल्कि गेंदों के आधार पर होगा पावरप्ले का निर्धारण ,T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बदले नियम, ICC ने किया बड़ा ऐलान।

ICC ने क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जो 2 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे। खासतौर पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब पावरप्ले को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

क्या बदला है पावरप्ले का नियम?
अब तक टी20 में 20 ओवर की पारी में पहले 6 ओवर पावरप्ले के लिए तय होते थे। लेकिन नए नियमों के अनुसार, यदि किसी कारण (जैसे बारिश) पारी के ओवर कम कर दिए जाते हैं, तो पावरप्ले ओवरों को “गेंदों” के आधार पर तय किया जाएगा न कि ओवरों के आधार पर।

उदाहरण के तौर पर:

  • 5 ओवर की पारी में पावरप्ले 1.3 ओवर (9 गेंदें) का होगा

  • 6 ओवर की पारी में पावरप्ले 1.5 ओवर (11 गेंदें)

  • 10 ओवर की पारी में 3 ओवर (18 गेंदें)

  • 19 ओवर की पारी में 5.4 ओवर (34 गेंदें)

यह नियम पहले से इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में लागू है और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

टी20 में स्टॉप क्लॉक नियम भी लागू
टी20 क्रिकेट में ओवर रेट को नियंत्रित करने के लिए ICC ने स्टॉप क्लॉक नियम को भी अनिवार्य कर दिया है। हर ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर शुरू करने के लिए केवल 60 सेकंड मिलेंगे। यदि टीम दो बार इस समय सीमा का उल्लंघन करती है, तो उन्हें दो चेतावनियां मिलेंगी, तीसरी बार उल्लंघन होने पर 5 रन की पेनल्टी लगेगी।

वनडे में गेंद से जुड़ा बड़ा फैसला
वनडे क्रिकेट में अब हर पारी के शुरुआती 35 ओवरों तक दो नई गेंदों का इस्तेमाल होगा, जबकि अंतिम 15 ओवरों में सिर्फ एक गेंद उपयोग में लाई जाएगी। यह नियम गेंद की स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है।

ये सभी नियम क्रिकेट को अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं, जिनका असर आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में स्पष्ट रूप से दिखेगा।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी