2000 करोड़ की सैलरी, 528 करोड़ का बोनस ,जानिए Ronaldo की कमाई में क्या-क्या शामिल है!

2000 करोड़ की सैलरी, 528 करोड़ का बोनस ,जानिए Ronaldo की कमाई में क्या-क्या शामिल है!

क्रिस्टियानो Ronaldo की सैलरी नहीं, दौलत की बारिश है! 2027 तक अल नासर से नया करार, जानिए क्या-क्या मिलेगा सुपरस्टार को

दुनिया के सबसे दिग्गज फुटबॉलर्स में शुमार Ronaldo का सऊदी क्लब अल नासर से करार 2027 तक बढ़ा दिया गया है। इस करार में उन्हें इतनी मोटी रकम मिलने जा रही है कि अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। आइए जानते हैं इस डील में क्या-क्या है शामिल:

 सैलरी और साइनिंग बोनस

  • सालाना सैलरी: लगभग ₹2000 करोड़ (178 मिलियन पाउंड)

  • साइनिंग बोनस:

    • पहले साल: ₹264.6 करोड़

    • दूसरे साल: ₹410.4 करोड़

 परफॉर्मेंस बोनस

  • सऊदी प्रो लीग जीतने पर: ₹86.4 करोड़

  • एशियन चैंपियंस लीग जीतने पर: ₹70.2 करोड़

  • गोल्डन बूट जीतने पर: ₹43.2 करोड़

 प्रति गोल और असिस्ट बोनस

  • हर गोल पर:

    • पहले साल: ₹86.4 लाख

    • दूसरे साल: ₹1 करोड़+

  • हर असिस्ट पर:

    • पहले साल: ₹43.2 लाख

    • दूसरे साल: ₹50 लाख+

अन्य फायदे और सौदे

  • अल नासर क्लब में 15% हिस्सेदारी: अनुमानित मूल्य ₹356.4 करोड़

  • स्पॉन्सरशिप डील्स: ₹648 करोड़

  • प्राइवेट जेट और यात्रा खर्च: ₹43.2 करोड़

रोनाल्डो न केवल मैदान पर गोल कर रहे हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी हर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस डील से साफ है कि वह सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता ब्रांड बन चुके हैं।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान