Sunday, April 19, 2026

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात का खुलासा, जानें कैसे शुरू हुई इंस्टाग्राम पर लव स्टोरी

by Neha
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात का खुलासा, जानें कैसे शुरू हुई इंस्टाग्राम पर लव स्टोरी

नागा चैतन्य ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला से पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। जानें कैसे एक इमोजी से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी और क्यों नाराज हुई थीं शोभिता ‘बुज्जी थल्ली’ गाने को लेकर।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला से पहली मुलाकात कैसे हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक साधारण सी इंस्टाग्राम बातचीत ने उनकी लव स्टोरी की नींव रखी।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी

नागा चैतन्य ने ज़ी5 के टॉक शो ‘जयम्मु निश्चयमु रा’ में बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर सोशल मीडिया पर मिलेगी। उन्होंने बताया: “हमारी पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। मैं शोभिता के काम को पहले से जानता था। एक दिन मैंने ‘Shoyu’ (शोभिता का क्लाउड किचन) को लेकर एक पोस्ट की और उसने उस पर एक इमोजी से प्रतिक्रिया दी। वहीं से बातचीत शुरू हुई और हम जल्द ही मिले।”

शादी और कपल गोल्स

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने दिसंबर 2024 में ट्रेडिशनल तरीके से शादी की थी। तब से यह कपल सोशल मीडिया और रियल लाइफ में लगातार कपल गोल्स सेट कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sobhita Dhulipala (@sobhitad)

शोभिता हैं सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम

इंटरव्यू के दौरान जब नागा से पूछा गया कि वह किस चीज़ के बिना नहीं रह सकते, तो उन्होंने कहा: “शोभिता, मेरी पत्नी।” उन्होंने अपनी फिल्म ‘थांडेल’ के गाने ‘बुज्जी थल्ली’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। दरअसल, यह शोभिता द्वारा दिया गया निकनेम था, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया, जिससे शोभिता कुछ दिनों तक नाराज़ रहीं। नागा ने हंसते हुए कहा: “उसे लगा मैंने डायरेक्टर से कहकर ये नाम फिल्म में डलवाया है, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।”

एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं

भले ही दोनों एक्टर्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी रहते हों, लेकिन नागा चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उनका प्यार और समझदारी फैंस को इंस्पायर करती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा