महाशिवरात्रि 2026: जानें राशि अनुसार शिव का जलाभिषेक कैसे करें और ग्रह दोषों को दूर करें। 15 फरवरी 2026 को महादेव को प्रसन्न करने के सरल उपाय।
महाशिवरात्रि 2026: इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि राशि अनुसार जलाभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और ग्रहों की अशुभता दूर होती है। शिवपुराण के अनुसार राशि अनुसार अभिषेक करने से दुख, दरिद्रता, क्लेश और दोषों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
also read: कुंभ संक्रांति 2026: कुंभ संक्रांति पर ये 5 काम भूलकर भी…
राशि अनुसार महाशिवरात्रि जलाभिषेक
-
मेष राशि: मेष राशि वालों को जल में गुड़ या शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ में 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
-
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले गाय के दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस दौरान सांब सदाशिव मंत्र का जाप लाभकारी है।
-
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए गन्ने का रस से अभिषेक करना शुभ होता है। इससे ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
-
कर्क राशि: कर्क राशि वाले 108 अटूट चावल जल में डालकर अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
-
सिंह राशि: सिंह राशि वाले शहद से अभिषेक करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं। इस दौरान रुद्राष्टक का पाठ करें।
-
कन्या राशि: कन्या राशि के लोग भांग मिलाकर जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव चालीसा का पाठ करना अकाल मृत्यु से सुरक्षा देता है।
-
तुला राशि: तुला राशि वाले घी से अभिषेक करें। इससे संतान सुख, धन और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
-
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आती है।
-
धनु राशि: धनु राशि वाले जल अर्पित करने के बाद पीली सरसों भी शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह उपाय सौभाग्य बढ़ाता है।
-
मकर राशि: मकर राशि वाले बिल्व पत्र और काले तिल के साथ जलाभिषेक करें। इससे शनि ग्रह की शुभता प्राप्त होती है।
-
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले सरसों का तेल या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह शत्रु बाधा, भय और रोगों से मुक्ति दिलाता है।
-
मीन राशि: मीन राशि वाले घी और गंगाजल से अभिषेक करें। 108 अक्षत अर्पित करते समय “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार जलाभिषेक करने से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, बल्कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता आती है।