Thursday, October 1, 2026

कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य पर दर्ज किया मानहानि का केस, रीता ने दिया करारा जवाब

by Neha
कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य पर दर्ज किया मानहानि का केस, रीता ने दिया करारा जवाब

कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। रीता ने पलटवार करते हुए कहा, हमें परेशान करना बंद करें। पढ़ें पूरी खबर।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। सानू की ओर से उनकी वकील सना रईस खान ने याचिका दायर की है, जिसमें 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है। इसके तहत रीता द्वारा दिए गए इंटरव्यू को विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और उनकी प्रतिष्ठा को हुए कथित नुकसान की भरपाई की मांग की गई है।

रीता भट्टाचार्य ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि यह सब उनके और उनके तीनों बच्चों के लिए अपमानजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेगनेंसी के दौरान कुमार सानू ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें खाना नहीं दिया, रसोई में बंद किया और मेडिकल केयर से भी वंचित रखा। रीता ने बताया कि सानू ने हमेशा उन्हें और उनके बच्चों को ब्लॉक कर रखा था और किसी तरह का संपर्क नहीं बनाया।

also read: बॉर्डर 2: सनी देओल की फिल्म में अक्षय खन्ना और सुनील…

रीता ने कहा, “मुझे और मेरे बच्चों को परेशान करना बंद करें। हम अदालत में जरूर मिलेंगे, लेकिन बस यही विनती है कि कृपया हमें परेशान करना बंद करें। मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करूंगी कि एक अच्छे इंसान की तरह अपने बच्चों के पिता बनें।“

कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तलाक 2001 में हुआ था। बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुए समझौते के तहत दोनों ने भविष्य में एक-दूसरे पर आरोप न लगाने पर सहमति जताई थी। रीता के हालिया इंटरव्यू में लगाए गए आरोपों को सानू ने इस समझौते का उल्लंघन बताया है।

यह मामला सोशल मीडिया और बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर कानूनी कार्रवाइयों की प्रतीक्षा की जा रही है।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’