Monday, May 11, 2026

Khel Ratna Award : मनु भाकर और गुकेश को मिला खेल रत्न, इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

by editor
Khel Ratna Award : मनु भाकर और गुकेश को मिला खेल रत्न, इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

Khel Ratna Award : पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करके भारत के लिए दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा है।

Khel Ratna Award : पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा, चेस चैंपियनशिप में सफलता हासिल करने वाले डी गुकेश और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। पैरा एथलीट प्रवीण को भी खेल रत्न पुरस्कार मिला, जिन्होंने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता था।

22 वर्षीय मनु भाकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। मनु ने पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते थे। वहीं, 18 वर्षीय गुकेश ने पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वह महान विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

चार खेल रत्न अवॉर्ड के अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिनमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। पेरिस पैरालिंपिक में पैरा एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 7 गोल्ड और 9 सिल्वर सहित कुल 29 पदक जीते थे। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह, तथा पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक को भी अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया जाता है। खेल मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाला यह पुरस्कार खिलाड़ियों की खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रदर्शन को सम्मानित करने का उद्देश्य है।

You may also like

Leave a Comment

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी