Friday, August 28, 2026

Kesari Chapter 2 Trailer: 3 मिनट में छाए अक्षय कुमार, आर. माधवन देंगे कड़ी टक्कर

by editor
Kesari Chapter 2 Trailer: 3 मिनट में छाए अक्षय कुमार, आर. माधवन देंगे कड़ी टक्कर

Kesari Chapter 2 Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म ‘Kesari Chapter 2 ‘ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में आए टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, और अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस बार अक्षय कुमार जलियांवाला बाग का सच पूरी दुनिया के सामने लाने वाले हैं।

अक्षय कुमार एक बार फिर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म Kesari Chapter 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर आ चुका है, जिसकी शुरुआत अक्षय कुमार के तीखे सवाल से होती है। वह जनरल डायर से पूछते हैं कि जलियांवाला बाग में मौजूद भीड़ को हटाने के लिए क्या चेतावनी दी गई थी? जवाब मिलता है कि वे लोग आतंकवादी थे। यह सीन अपने आप में बहुत कुछ बयां कर देता है। फिल्म में अक्षय कुमार मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। 3 मिनट 2 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार ने पूरी तरह से ध्यान खींच लिया।

3 मिनट में अक्षय कुमार का दबदबा

अक्षय कुमार लगातार तीखे सवाल दागते हैं, जिनका जनरल डायर के पास कोई ठोस जवाब नहीं होता। इसे अब तक की सबसे बड़ी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार पूरी तरह से छाए हुए नजर आते हैं। सी. शंकरन नायर के रूप में वह अकेले अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हैं, लेकिन उनके सवालों से हर कोई सहम जाता है। ट्रेलर में इस कहानी को इतने प्रभावी ढंग से दिखाया गया है कि इसे देखते ही आपका खून खौल उठेगा।

अक्षय के सामने कौन है सबसे बड़ी चुनौती?

अक्षय कुमार जलियांवाला बाग की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए खड़े हुए हैं, लेकिन कोर्ट में उनका सामना आर. माधवन से होगा, जो विपक्ष के वकील की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार बेहद दमदार और खतरनाक दिखाया गया है। अंग्रेजों ने खुद को बचाने के लिए जिस वकील को चुना था, वही आर. माधवन हैं। ऐसे में अक्षय कुमार और आर. माधवन की टक्कर देखने लायक होगी।

असली लड़ाई कोर्ट के बाहर थी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब सी. शंकरन नायर (अक्षय कुमार) से जलियांवाला बाग का सबूत मांगा गया, तो उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं था। वह इसे खोजने के मिशन पर निकलते हैं, लेकिन अंग्रेज हर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हैं। इस लड़ाई में अनन्या पांडे भी उनके साथ नजर आ सकती हैं, लेकिन सीधे तौर पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे से। फिल्म में वह भी एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, और उनके ट्रेलर में दिखे सीन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार भी प्रभावशाली होगा।

ट्रेलर का सबसे भावुक क्षण

पूरे ट्रेलर में कई दमदार दृश्य हैं, लेकिन 2 मिनट 18 सेकंड पर एक ऐसा सीन आता है, जो दिल को छू जाता है। इसमें अक्षय कुमार के चेहरे पर कालिख पोती जाती है, वह इस संघर्ष में टूट चुके लगते हैं, लेकिन अपने संकल्प से पीछे नहीं हटते। वह कहते हैं— “पूरी दुनिया के सामने लाऊंगा जलियांवाला बाग का सच।” इस फिल्म को करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया है, जबकि करण जौहर और उनकी टीम ने इसे प्रोड्यूस किया है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम