इस वक्त Karthik Aryan के पास कई फिल्में लाइन में हैं। फिलहाल वह अनुराग बसु की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके कई सीन पहले ही लीक हो चुके हैं। इसके अलावा, वह करण जौहर के साथ भी एक नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं, जिसमें उनकी भिड़ंत एक नाग से होगी। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, साथ ही इसके टाइटल से भी पर्दा उठ गया है।
Karthik Aryan को आपने पहले मंजुलिका से टक्कर लेते देखा है और कई फिल्मों में रोमांटिक अवतार में भी। लेकिन इस बार उनका नया प्लान कुछ हटके है और पूरी तरह धमाकेदार भी। वो मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म में एक नाग से भिड़ते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका सीधा सामना नाग से होगा। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिक करण जौहर की फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” में भी नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम ली है। वहीं अब उनकी नाग वाली फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है – NAAGZILAA।