Saturday, April 18, 2026

Kareena Kapoor ने बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अपना काम पोस्टपोन कर दिया है, इवेंट में जाना किया कैंसिल

by ekta
Kareena Kapoor ने बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अपना काम पोस्टपोन कर दिया है, इवेंट में जाना किया कैंसिल

Kareena Kapoor Work Commitments: बेस्टफ्रेंड्स मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता के निधन के बाद, करीना कपूर उनके साथ इस कठिन समय में खड़ी हैं। Kareena ने भी अपना काम पोस्टपोन कर दिया है।

Kareena Kapoor Work Commitments: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से सभी हैरान हैं। मलाइका के पिता ने  घर की छत से कूदकर जान दी है। तब से मलाइका का परिवार दुखी है। मलाइका और उनकी बहन अमृता को देखभाल करने के लिए उनके मित्र उनके साथ हैं। दोनों बहनों ने अपने पिता की मृत्यु की सूचना मिलते ही घर चली गईं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेस्टफ्रेंड्स करीना कपूर खड़ी नजर आईं। करीना ने बेस्टफ्रेंड्स का साथ देने के लिए अपने काम को भी पोस्टपोन कर दिया है।

13 सितंबर को करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीना अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थीं। अब उनकी दोस्त मुश्किल में फंसी हैं, इसलिए उन्होंने अपना सारा काम छोड़कर उनका साथ देने का फैसला किया है।

पोस्टपोन किया काम

करीना कपूर ने कुछ दिनों तक अपने काम को पोस्टपोन कर दिया है। ये फैसला करीना ने मलाइका और अमृता के पिता के निधन के बाद लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, करीना आज मुंबई में एक इवेंट अटेंड करना था लेकिन अब करीना की टीम ने उसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है.

करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा चारों ही बहुत अच्छी दोस्त हैं। हमेशा एक-दूसरे के मुश्किल समय में एक-दूसरे में साथ में खड़ी रही हैं। ये चारों दोस्त हर खुशी के अवसर पर एक साथ नजर आती हैं।

करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ मलाइका के घर पहुंचीं जैसे ही उसके पिता की मौत की खबर आई। वहीं करिश्मा भी दोस्तों के साथ खड़े रहने के लिए तुरंत आ गई थीं। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान, बेटा अरहान खान, अर्जुन कपूर और अरबाज की फैमिली भी मलाइका के घर पहुंचे थे.

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा