Saturday, April 18, 2026

करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पलक औजला ने किया रिएक्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो

by Neha
करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पलक औजला ने किया रिएक्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो

करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बीच पलक औजला ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटो शेयर कर अफवाहों का किया खंडन, वीडियो और फोटो वायरल।

पंजाबी सिंगर करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बीच उनकी पत्नी पलक औजला ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। पलक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रोमांटिक फोटो साझा की, जिसमें वह करण के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के बैकग्राउंड में ‘विनिंग स्पीच’ सॉन्ग ऐड किया गया है, जो उनके प्यार और संबंध की पुष्टि करता प्रतीत हो रहा है।

also read: दिशा पाटनी और तलविंदर एक बार फिर स्पॉट: नुपुर-स्टेबिन के…

इस दौरान करण व्हाइट सूट में और पलक नैवी ब्लू लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। उनकी मैचिंग ज्वेलरी और स्टाइल फैंस का ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट के जरिए पलक ने सभी अफवाहों को नकारा और सोशल मीडिया पर चर्चा का नया मोड़ दिया।

करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पलक औजला ने किया रिएक्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो

करण औजला पर ये आरोप कनाडा बेस्ड आर्टिस्ट Ms Gori Music ने लगाए थे। आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि करण शादीशुदा हैं और उन्होंने उनके साथ निजी संबंध बनाए। Ms Gori ने बताया कि करण की टीम ने किसी भारतीय इन्फ्लुएंसर के जरिए झूठी जानकारी फैलाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि कनाडा और अमेरिका की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थान उनसे इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है।

इस पोस्ट के बाद फैंस और मीडिया में करण और पलक औजला के रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। पलक का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तस्वीर और प्यार की झलक का जमकर आनंद ले रहे हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा