Jio Recharge Plan: जियो ने नया OTT Pass प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है।
Jio Recharge Plan: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने मनोरंजन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए नया OTT Pass प्लान लॉन्च किया है। करीब ₹200 की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी चैनलों की सुविधा दी जा रही है।
28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 30GB डेटा
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, इस पैक में कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास पहले से एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी होगा।
15 OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस
इस OTT Pass के तहत यूजर्स को YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT और FanCode जैसे कई अन्य OTT ऐप्स भी जियो टीवी के जरिए उपलब्ध होंगे।
also read: Honor 600e 5G लॉन्च: 108MP कैमरा और 6520mAh बैटरी के साथ…
1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स की सुविधा
इस प्लान के साथ जियो टीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा भी दी जा रही है। इससे यूजर्स एक ही रिचार्ज में OTT कंटेंट और लाइव टीवी दोनों का आनंद ले सकेंगे।
Airtel के ₹199 प्लान में क्या मिलता है?
एयरटेल के ₹199 प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और कुल 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ Adobe Express Premium, हेलोट्यून और Airtel Xstream Play जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं।
Vi का ₹202 OTT प्लान भी चर्चा में
वोडाफोन आइडिया (Vi) के ₹202 प्लान में 5GB डेटा और लगभग एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को कई OTT ऐप्स और 350 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस दिया जाता है। हालांकि, इसमें भी कॉलिंग और SMS सुविधा शामिल नहीं है।
OTT और डेटा यूजर्स के लिए नया विकल्प
जियो का यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा OTT कंटेंट और लाइव टीवी देखना चाहते हैं।