Monday, August 31, 2026

क्या Amitabh Bachchan सच में एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ फीस ले रहे हैं? जानिए असली सच

by editor

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) जल्द ही एक बार फिर सोनी टीवी पर लौट रहा है और इस बार भी मेज़बानी का जिम्मा संभालेंगे सदी के महानायक Amitabh Bachchan। शो के 17वें सीज़न की शुरुआत 11 अगस्त से होने जा रही है। इस बीच बिग बी की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं चल रही हैं। कई दावे किए जा रहे हैं कि वे इस बार हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। लेकिन आइए, जानते हैं इस खबर की असली हकीकत।

पिछले साल, जब शो का 16वां सीजन प्रसारित हुआ था, तब Amitabh Bachchan ने प्रति एपिसोड लगभग 2.5 करोड़ रुपये फीस ली थी। वे एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग करते थे, जिससे उनकी एक दिन की कमाई करीब 5 करोड़ रुपये हो जाती थी। इस बार सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी फीस में इज़ाफा किया है और अब प्रति एपिसोड करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग से उनकी कमाई 6 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है।

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन हफ्ते में तीन दिन शूटिंग करते हैं, जिससे उनकी अनुमानित साप्ताहिक कमाई 18 करोड़ रुपये तक हो जाती है। हालांकि, इन आंकड़ों की अभी तक न तो Amitabh Bachchan ने और न ही सोनी टीवी ने आधिकारिक पुष्टि की है।

पिछले सीज़न में जहां शो की टीआरपी कुछ खास नहीं रही थी, वहीं कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि बिग बी शो छोड़ सकते हैं। मगर इन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने अपने 17वें सीज़न की वापसी की घोषणा कर दी है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें एक बार फिर हॉटसीट पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है