IPL 2026 का पहला मैच RCB और पंजाब किंग्स के बीच, BCCI 12 मार्च को करेगा शेड्यूल का एलान

IPL 2026 का पहला मैच RCB और पंजाब किंग्स के बीच, BCCI 12 मार्च को करेगा शेड्यूल का एलान

IPL 2026 का पहला मैच RCB और पंजाब किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जा सकता है। BCCI 12 मार्च को शेड्यूल घोषित करेगा और पहले चरण में 20 मैच होंगे।

IPL 2026 का रोमांच इस बार 28 मार्च से शुरू होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि इस सीजन का शेड्यूल 12 मार्च को घोषित किया जाएगा। शेड्यूल दो चरणों में आएगा, जिसमें पहले चरण में सिर्फ 20 मुकाबलों का एलान किया जाएगा।

हालांकि अभी तक IPL 2026 का पहला मैच आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा सकता है। नियम के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर सीजन का पहला मैच खेला जाता है। इस लिहाज से आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में होने की संभावना है।

also read: टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने…

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि पहले चरण के 20 मैचों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच और क्लोजिंग सेरेमनी के दिन शेड्यूल का एलान नहीं हो पाया था, लेकिन अब 12 मार्च को इसका आधिकारिक एलान किया जाएगा।

IPL 2026 के फैन्स इस बार भी अपने पसंदीदा टीमों के मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला मैच, विशेष रूप से RCB बनाम PBKS का मुकाबला, सीजन की शुरुआत में ही रोमांच पैदा कर देगा।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी