मेटा ने Instagram Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है जिसकी कीमत लगभग 380 रुपये प्रति माह है। इसमें स्टोरी कंट्रोल, कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे।
मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर नया पेड सब्सक्रिप्शन ‘Instagram Plus’ रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी का मकसद केवल विज्ञापनों पर निर्भर रहने के बजाय नए रेवेन्यू मॉडल को बढ़ावा देना है।
क्या है Instagram Plus?
Instagram Plus एक पेड प्लान है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टोरी और प्रोफाइल पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं। इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
मिलेंगे ये एक्सक्लूसिव फीचर्स
इस प्लान में यूजर्स अपनी स्टोरी के रीवॉच काउंट देख सकते हैं और क्लोज फ्रेंड्स के अलावा अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट भी बना सकते हैं। इसके अलावा स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रखने और हफ्ते में एक स्टोरी को हाइलाइट करने का विकल्प भी मिलेगा।
यूजर्स को यह भी सुविधा मिलेगी कि वे बिना व्यूअर लिस्ट में दिखाई दिए स्टोरी देख सकें और अपनी पोस्ट को फीड पर पब्लिश किए बिना प्रोफाइल पर अपलोड कर सकें।
also read: Best Earbuds Under 2000 Rupees: दमदार साउंड और शानदार…
कस्टमाइजेशन के नए विकल्प
Instagram Plus में ऐप आइकन कस्टमाइज करने, एनिमेटेड रिएक्शन जैसे सुपर हार्ट और ज्यादा प्रोफाइल पिन्स जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। हालांकि अभी यह शुरुआती चरण में है और भविष्य में इसमें और नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 3.99 डॉलर यानी करीब 380 रुपये प्रति माह रखी गई है। हालांकि भारत में इसकी अंतिम कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फ्री यूजर्स पर कोई असर नहीं
मेटा ने स्पष्ट किया है कि इंस्टाग्राम के बेसिक फीचर्स जैसे पोस्टिंग, मैसेजिंग और स्क्रॉलिंग पहले की तरह मुफ्त रहेंगे। पेड प्लान केवल एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए होगा।