Saturday, April 18, 2026

IND vs SA 2nd Test: कुलदीप और सिराज की गेंदबाजी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने बनाया 489 का विशाल स्कोर, भारतीय गेंदबाज बेहाल

by Neha
IND vs SA 2nd Test: कुलदीप और सिराज की गेंदबाजी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने बनाया 489 का विशाल स्कोर, भारतीय गेंदबाज बेहाल

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 489 रन बनाए, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के बावजूद भारतीय टीम बेहाल। मैच अपडेट और हाइलाइट्स पढ़ें।

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। सेनुरन मुथुस्वामी के शतक और मार्को जानसेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर अफ्रीकी टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाने आए कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 100 से अधिक रन लुटाने पड़े। कुलदीप ने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि सिराज ने 30 ओवर में 106 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 32 ओवर में केवल 75 रन खर्च किए और 2 विकेट हासिल किए। वहीं रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई।

also read: भारत ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नेपाल को…

पहले दिन के तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए 246 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट चटका दिए थे। लेकिन दूसरे दिन मुथुस्वामी और वेरेयिन ने मिलकर 88 रनों की पार्टनरशिप की और भारतीय गेंदबाजों को पसीना छोड दिया। इसके बाद मुथुस्वामी और जानसेन ने मिलकर 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 450 के पार पहुंचाया। अंतिम चार विकेटों ने स्कोरबोर्ड में 243 रन और जोड़ दिए।

भारतीय टीम की इस पारी में कुलदीप और सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी के सामने भारत को मजबूर होना पड़ा। इस टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों की इकॉनमी रेट चिंता का विषय रही, जिससे टीम को दबाव में खेलना पड़ा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा